फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
माधोटांडा। भूमि विवाद को लेकर दो पक्षोें मेें जमकर फायरिंग हुई। ट्रैक्टर चढ़ाने का भी प्रयास किया गया। घटना में तीन लोग घायल हुए। पुलिस को दी गई तहरीर में दोनोें पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घटना गांव बसंतपुर नौनेर की है। बताते हैं कि गांव के तरसेम सिंह ने अपनी नौ एकड़ भूमि की बिक्री कर दी थी। जबकि गांव के अंग्रेज सिंह आदि ने भूमि को अपनी बताते हुए कोर्ट की शरण ली थी। इधर, भूमि खरीद करने वाले कुछ लोग खेत में पहुंचे। इसको लेकर भूमि खरीदार और दूसरे पक्ष में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से फायरिंग हुई। इससे आसपास क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। फायरिंग में छर्रे लगने से भूमि खरीदार पक्ष के रसीले खां और दूसरे पक्ष के बलजीत सिंह, गुरुविंदर सिंह घायल हुए। एक पक्ष थाने पहुंचा। जबकि दूसरे पक्ष ने पीलीभीत पहुंचकर एसपी से शिकायत की। बाद में दोनों पक्ष थाने में एकत्र हुए। यहां दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगा रहे थे। एसओ सतेन्द्र सिंह ने बताया कि गांव बसंतपुर नौनेर मेें स्थित नौ एकड़ कृषि भूमि को लेकर विवाद हुआ। मामला कोर्ट में विचाराधीन बताया जा रहा है। कोर्ट ने यथास्थिति के आदेश दे रखे है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed