फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   एक अभिलेख पर दो शिक्षक!

एक अभिलेख पर दो शिक्षक!

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग में एक अभिलेख पर दो शिक्षकों की नौकरी करने की शिकायत आई है। एक ग्रामीण ने इसकी शिकायत लोक वाणी केंद्र में की तो महकमे के अधिकारी हैरत में पड़ गए। बीएसए मनोज कुमार ने दोनों शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्र और अन्य विभागीय दस्तावेज मंगवाए हैं। इनमें एक शिक्षक ने अपने कागज विभाग को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव मानपुर में रहने वाले एक युवक ने लोक वाणी में शिकायत की थी कि चंद्रपाल पुत्र गंगाराम नाम के प्रमाण पत्रों से दो शिक्षक नौकरी कर रहे हैं। इनमें एक शिक्षक बीसलपुर के गांव अमरता खास के जूनियर विद्यालय पासरा में है, जबकि दूसरा शिक्षक अमरिया के गांव चटिया भैंसा जूनियर विद्यालय में है। दोनों ही शिक्षक 1997 से नियुक्त बताए गए हैं। मामले की शिकायत आते ही विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। बीएसए मनोज कुमार ने तत्काल शिक्षकों से सर्टिफिकेट मंगाए हैं। इनमें अमरतरा खास के शिक्षक ने विभाग को अपने सर्टिफिकेट मुहैया करा दिए हैं, लेकिन शुक्रवार की देर शाम तक विभाग के पास दूसरे शिक्षक के सर्टिफिकेट नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

00
शिकायत पर दो शिक्षकों के कागज मंगवाए गए हैं। इनमें अमरताखास के शिक्षक ने अपने कागज मुहैया करा दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-मनोज कुमार, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed