{"_id":"122-54983","slug":"Pilibhit-54983-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में विवाहिता समेत दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में विवाहिता समेत दो की मौत
Pilibhit
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पंद्रह दिन पूर्व खाना बनाते वक्त झुलसी 22 वर्षीय विवाहिता की जहां जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं माह भर पहले पूरनपुर हाइवे पर ट्रक की टक्कर से घायल हुए अधेड़ ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
थाना अमरिया के गांव पिंजरा वमनपुरी निवासी विवाहिता 22 वर्षीय नीलम पंद्रह दिन पहले खाना बनाते वक्त आग से झुलस गई थी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी रविवार की देर रात मौत हो गई। मृतका के पति ने बताया कि उसके छह माह का एक बेटा है। मृतका के परिजनों ने कोई कार्रवाई से इंकार कर दिया। उधर, चार अक्तूबर को पूरनपुर हाइवे पर दौड़े बेकाबू ट्रक ने गजरौला के निकट अधेड़ समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि गांव मुंडैला कलां निवासी 55 वर्षीय रामचंद्र लाल जिंदगी मौत से जूझ रहा था। उसे गंभीर हालत में घटना के ही दिन बरेली के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने रेफर कर दिया था। रविवार को बरेली के डॉक्टरों के जवाब देने पर परिजन रामचंद्र को पीलीभीत जिला चिकित्सालय लाए थे, जहां उसने देर रात दम तोड़ दिया।