फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सफाई को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

सफाई को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शेरपुरकलां में दिवाली पर भी कस्बे में भीषण गंदगी से निजात न दिलाने पर ग्राम पंचायत सदस्यों और अन्य लोगों ने प्रदर्शन किया। बीसलपुर के गांव अमृता खास के ग्रामीणों ने टूटी सड़क न बनवाए जाने कोे लेकर सोमवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन

शेरपुरकलां। कस्बे के चारों और सड़कों के किनारे और कई स्थान पर आबादी के अंदर गंदगी होने से नालियां चोक हैं। इससे भीषण गंदगी और जलभराव से लोगों को जूझना पड़ रहा है। इधर, मोहल्ला नौगवां में डा. आसिफ खां की दुकान के समीप गंदगी के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। पंचायत सदस्यों ने चंदा एकत्र कर साफ-सफाई कराई। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम पंचायत सदस्य नसीमुद्दीन, सादिक हुसैन, खुशनूद खां, डा. आसिम खां, किफातल्ला खां, शरफुद्दीन खां, तोएहसन खां, अलीम खां, रजी खां, कल्लू आदि थे।
विज्ञापन

बीसलपुर। सितंबर में आई बाढ़ से गांव अमृता खास और गांव बैरा के बीच स्थित रपटुआ पुल के पास की सड़क पूरी तरह कट गई थी, जिससे उधर का यातायात ठप है। बार-बार कहने के बावजूद जब पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने सड़क निर्माण शुरू नहीं कराया, तभी ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। क्षुब्ध ग्रामीणों ने सोमवार को टूटी सड़क के पास पीडब्ल्यूडी के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में अनूप, ओमप्रकाश, अरविंद, लालबहादुर, हरीओम, वेदप्रकाश, मुनेंद्र पाल, आशीष कुमार, युधिष्ठिर, धर्मवीर, विश्वदेव, कर्मवीर, छत्रपाल, अमित कुमार, संजीव कुमार और शंकर त्रिपाठी समेत तमाम लोग शामिल थे।

चुर्रासकतपुर। सोमवार को गांव पटनिया के तमाम अभिभावक विद्यालय गेट पर जमा हुए और प्रधानाध्यापक के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि विद्यालय के हेडमास्टर की लापरवाही के चलते शिक्षण और अनुशासन व्यवस्था खराब है। अभिभावकों ने बीएसए से आरोपी का तबादला कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में विजेंद्र सिंह, दयाराम, नरसिंह, राजपाल, रामकुमार, कृष्णपाल, रामसरन, कल्लूराम, हाकिम, डालचंद्र, जसवीर, वार सिंह, वृंदावन, महेश चंद्र, हरद्वारी लाल, लालता प्रसाद दुर्वेश सिंह आदि अभिभावक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed