फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुलिस के सामने युवती के रिश्तेदार को पीटा

पुलिस के सामने युवती के रिश्तेदार को पीटा

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। सीओ के आदेश पर भी गजरौला पुलिस ने शादी का झांसा देकर अस्मत लूटने वाले आरोपी को न तो गिरफ्तार किया और न ही उसके निकाह को रुकवाने में दिलचस्पी दिखाई। कोतवाली पुलिस के साथ जब पीड़ित युवती का रिश्तेदार आरोपी युवक की होने वाली ससुराल पहुंचा तो उसकी वहां पिटाई कर दी गई। नाराज युवती एक बार फिर एसपी बंगले के बाहर धरने पर बैठ गई। गुस्साए एसपी ने एसओ से नाराजगी जताई, और युवक को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। उधर, सीओ सिटी ने निकाह रुकवाने का दावा किया है।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के ग्राम मानपुर हटुआ निवासी अकरम शादी का झांसा देकर थाना क्षेत्र की एक युवती को दो साल तक छलता रहा। युवती छह माह पूर्व जब गर्भवती हो गई तो झांसा देकर उसका गर्भपात करा दिया। बाद में निकाह से मुकर गया। इधर, आरोपी युवक के पिता ने शहर की एक अन्य युवती से उसका रिश्ता तय कर दिया। रविवार को उसकी बारात आना थी। उधर, एसपी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने आठ नवंबर को अकरम के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। चूंकि निकाह रविवार को होना था। इसे रोकने को शनिवार को एसपी बंगले पर धरने पर बैठी युवती निकाह रुकवाने और आरोपी की गिरफ्तारी के सीओ सिटी से आश्वासन पाकर लौट गई थी। रविवार को खकरा पुलिस चौकी इंचार्ज अतुल प्रधान युवक की होने वाली ससुराल चंदोई पहुंचे और निकाह न करने की हिदायत दी। युवती ने आरोपी युवक और उसके पिता के नई रिश्तेदारी में होने की आशंका जताई। इस पर कोतवाल आनंद वर्मा उसके एक रिश्तेदार को लेकर चंदोई पहुंचे। पुलिस ने जब घर की तलाशी लेने को कहा तो घरवालों ने मना कर दिया। रिश्तेदार ने आरोपी युवक के घर में होने की बात कही तो वहां मौजूद एक युवक ने उसकी पिटाई कर दी। दरोगा हरीराम नागर ने युवक की हरकत पर कड़ी नाराजगी जताई। बाद में पुलिस बिना तलाशी के ही लौट गई। उधर, सीओ सिटी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी का निकाह रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन

00
एक सपा नेता के फोन पर हटाई पुलिस
चौकी इंचार्ज अतुल प्रधान ने मौके पर पवन मोबाइल के दो सिपाहियों को तैनात कर दिया था। सिपाहियों की तैनाती वहां मौजूद एक कथित छुटभैया सपा नेता को अखर रही थी। उसने एक पुलिस अधिकारी को सेलफोन कर सिपाहियों को हटाने को कहा। इसके बाद कथित नेता ने सिपाहियों की अधिकारी से बात कराई, जिस पर दोनों सिपाही वहां से चले गए। सपा नेता की इस हरकत से लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed