फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आंतरिक मूल्यांकन को लेकर बेखबर गुरुजी

आंतरिक मूल्यांकन को लेकर बेखबर गुरुजी

Tue, 16 Oct 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 16 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले की माध्यमिक शिक्षा के कॉलेज अभी भी पुराने ढर्रे पर है। शिक्षा सत्र के सौ दिन गुजरने के बाद भी अधिकांश कॉलेजों में शैक्षिक कैलेंडर का पालन नहीं हो रहा है। निर्धारित कोर्स -प्रैक्टिकल के मानक धूल फांक रहे है। बोर्ड परीक्षाफल में शामिल होने वाला आंतरिक मूल्यांकन भी अधिकांश स्कूलों में शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के विद्यालयों में शिक्षा के उचित संचालन के लिए शैक्षिक कलेंडर जारी किया है। कलेंडर के अनुसार छात्र-छात्राओं को समय पर उचित शिक्षा देकर उनके उज्ज्वल भविष्य को सुधारने का लक्ष्य निर्धारित है। मगर इसके विपरीत करीब जिले के अस्सी कॉलेजों में तीन माह से अधिक का समय गुजरने के बाद भी उनका अनुपालन नहीं हो पा रहा है। आंतरिक मूल्यांकन के लिए निर्धारित तिमाही टेस्ट अभी तक दर्जनों कॉलेजों में शुरू नहीं हो पा रहे है। अगस्त, अक्तूबर और दिसंबर माह में निर्धारित दस-दस अंकों के इस परीक्षा के अंक छात्र के बोर्ड परीक्षा परिणाम में भी शामिल होते हैं। नई व्यवस्था में हर विषय में जहां तीस अंकों का आंतरिक मूल्यांकन निर्धारित है। इसमें टेस्ट के साथ ही प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क भी शामिल है। वहीं 70 अंकों की बोर्र्ड परीक्षा भी होगी। कॉलेजों के मन रवैये से विभागीय अधिकारियों ने आंखें मूंदे बैठे है।
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में कई बार कॉलेजों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। लैब, लाइब्रेरी और सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए बीस अक्तूबर तक समय सीमा निर्धारित की गई है। लापरवाही बरतने पर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपाल सिंह, प्रभारी डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed