{"_id":"1-41385","slug":"Pilibhit-41385-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे समेत पकड़ गया बकैनियां कांड का वांछित बदमाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे समेत पकड़ गया बकैनियां कांड का वांछित बदमाश
Pilibhit
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जराकोठी/गजरौला। बकैनियां गांव में ग्रामीणों और बदमाश के बीच हुए संघर्ष में वांछित चल रहे एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और चार जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा किया है।
बतादें कि 6/7 मई की रात ग्राम बकैनियां में मंजीत सिंह के घर में नकब लगाने का प्रयास कर रहे बदमाशों में से दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था और उनकी जमकर पिटाई की थी। ग्रामीणों की पिटाई से बदमाश बिंद्रा उर्फ गुरविंदर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बदमाश हंसा उर्फ हंसराम घायल हो गया था। पब्लिक और बदमाशो के बीच हुए संघर्ष के बाद दो बदमाश फरार हो गए थे। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही थी। एसओ ताहिर हुसैन ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जरा-शिवगनर मार्ग बदमाश सेवाराम को पकड़ लिया। वह पैदल अपने गांव को जा रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और चार जिंदा कारतूस भी बरामद की हैं। पकड़ गए बदमाश का पुलिस ने चालान कर दिया। दूसरे फरार बदमाश की तलाश में संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।