फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   किसानों का चेक बाउंस होने पर होगी एफआईआर

किसानों का चेक बाउंस होने पर होगी एफआईआर

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। गेहूं बिक्री करने वाले किसानों को भुगतान के लिए बैंक शाखाओं के चक्कर लगाने पड़ रहे है। खातों में धनराशि न होने पर चेक के डिसआनर होने की स्थिति पर प्रत्येक बार किसान से पचास से अस्सी रुपये की कटौती हो रही है। इससे किसान परेशान है। शिकायत को एसडीएम ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि अब ऐसे मामले प्रकाश में आने पर सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन के तमाम प्रयास के बाद भी समर्थन मूल्य योजना के तहत किसानों को गेहूं बिक्री में इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। गेहूं बिक्री होने के बाद अब किसान भुगतान को बैंक शाखाओं के चक्कर काटने पड़ रहे है। संबंधित क्रय केंद्र के खाते में धनराशि न होने से किसानों का चेक डिस्आनर होने पर किसान से पचास से अस्सी रुपये की कटौति की जा रही है। जरुरतमंद किसानों को जरुरत पर गेहूं बिक्री की धनराशि नहीं मिल रही है। कई बार चेक के डिस्आनर होने पर आर्थिक हानि भी उठानी पड़ रही है। इसकी शिकायतें लगातार एसडीएम से मिलकर किसान कर रहे है। गांव बहादुरापुर के कुछ किसानों ने आज गुरुवार को एसडीएम से मिलकर चेक के तीन, चार बार डिसआनर होने की शिकायत की। किसानों ने एसडीएम को बताया कि जिस खाते से उन लोगों को भुगतान लेना था। उसमें कल बुद्धवार को 84 लाख रुपये था। किसानों का आरोप है कि सांठगांठ से गेहूं खरीद को लेकर भुगतान भी निकाल लिया गया और किसानों को फिर भुगतान न मिलने से लौटना पड़। एसडीएम ने शिकायत कर्ताओं ने धनराशि न होने के बावजूद चेक देने पर एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर देने के निर्देश दिए। ताकि ऐसे मामलों की एफआईआर कराई जा सके। एसडीएम ने बताया कि चेक डिसआनर होने पर अब संबंधित के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed