{"_id":"1-41117","slug":"Pilibhit-41117-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"इश्क में डूबा युवक बाप को मारने पर उतारू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्क में डूबा युवक बाप को मारने पर उतारू
Pilibhit
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिलसंडा। गांव कनपरा में एक युवक अपनी चचेरी भाभी को प्रेमजाल में फांसकर ले उड़ा। घरवालों के दबाब पर तीन दिन बाद वह लौट तो आया लेकिन बूढ़े बाप ने विरोध किया तो वह उन पर छुरी लेकर मारने दौड़ पड़ा। वृद्ध ने थाने आकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
गांव निवासी एक वृद्ध ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका भतीजा 10 वर्ष पहले क्षेत्र के ही एक गांव की एक लड़की को प्रेमजाल में फांसकर भगा लाया था। हालांकि बाद में उसने कोर्ट मैरिज कर ली तीन बच्चे भी हैं। अब उसी महिला के प्रेमजाल में उसका छोटा पुत्र भी फंस गया। पिछले दिनों वह उसे अपने साथ ले गया। हालांकि दबाव के चलते तीन दिन बाद वह महिला को लेकर लौट आया। भतीजा और उसके लड़के में महिला के साथ रहने में सहमति हो गई है जिस कारण वह उससे जमीन मांग रहे हैं। बुधवार को इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर भतीजे ने तमंचा तान दिया और बेटा धारदार छुरी लेकर मारने दौड़ पड़ा। पास पड़ोस के लोगों ने बचाया। वृद्ध ने अपने पुत्र पर ही हत्या करने की आशंका भी जताई है। उधर एसआई लाल सिंह राणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है मामला सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।