{"_id":"1-41018","slug":"Pilibhit-41018-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण से नागरिक परेशान, प्रशासन मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण से नागरिक परेशान, प्रशासन मौन
Pilibhit
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते नगर में अतिक्रमण का बोलबाला है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है और उधर से गुजरने वालों को काफी दिक्कत हो रही है।
मालूम हो कि यह अतिक्रमण स्टेशन रोड, बारह पत्थर रोड, ईदगाह चौराहा, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, मठिया चौराहा, कटरा बाजार, तहसील रोड, कोतवाली रोड, पीलीभीत रोड, शाहजहांपुर रोड, रामलीला रोड, माल गोदाम रोड, सब्जी मंडी रोड, ब्लाक रोड और डिग्री कॉलेज रोड समेत सभी इलाकों में है। सर्वाधिक अतिक्रमण स्टेशन रोड और सब्जी मंडी रोड पर है। सब्जी मंडी रोड पर तो पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। अधिकांश दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान काफी आगे बढ़ाकर रख लिया है। इस अतिक्रमण से आए दिन झड़पें होती रहती हैं। कभी कभी लड़ाई झगड़े भी हो जाते हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तो डंडा फटकार अपने वाहन निकाल लेते हैं, लेकिन आम जनता को काफी दिक्कत होती है। यद्यपि जागरुक लोग पालिका और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते रहते हैं। कोतवाली में समय समय पर होने वाली शांति समितियों की बैठकों में भी यह समस्या प्रमुखता से उठाई जाती है। पालिका और प्रशासन के अधिकारियों ने कई बार अतिक्रमण अभियान चलाने की तिथि भी घोषित की, लेकिन बाद में कोई न कोई बहाना बनाकर अभियान स्थगित कर दिया। वास्तविकता तो यह है कि अधिकारी इस समस्या का समाधान कराने का आश्वासन तो दे देते हैं, लेकिन वादा पूरा नहीं करते हैं, जिससे जनता का अधिकारियों से एक तरह से विश्वास उठ सा गया है। लोगों में अधिकारियों के प्रति रोष भी है। इस बावत नगर पालिका परिषद के ईओ सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि बारह पत्थर रोड की नई सब्जी मंडी के दुकानदारों के लिए वैकल्पिक स्थान का बंदोबस्त होते ही पूरे नगर में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा।