{"_id":"1-40368","slug":"Pilibhit-40368-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडलिंग ठेकेदार और राइस मिलर को क्लीन चिट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडलिंग ठेकेदार और राइस मिलर को क्लीन चिट
Pilibhit
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिलसंडा। यूपी स्टेट एग्रो के गांव शीतलपुर स्थित क्रय केन्द्र से 13113 सरकारी बोरे गायब करने का आरोप लगाकर दर्ज कराई गई रिपोर्ट अब क्रय केन्द्र प्रभारी और एग्रो के जिला प्रबंधक के गले की हड्डी बनती जा रही है। क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा बोरे गायब न होने को लिखकर दिए गए पत्र के आधार पर जहां पुलिस ने दर्ज मुकदमे में एफआर लगा दी है। वहीं अब मुकदमा दर्ज कराने वाले दोनों लोगों के खिलाफ पुलिस 182 की कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है।
गांव शीतलपुर मरौरी में खोले गए यूपी स्टेट एग्रो के क्रय केन्द्र पर 20 अप्रैल को एक सपा नेता की शिकायत पर एडीएम प्रवीण मिश्रा ने छापा मारा था। छापे के दौरान 13113 खाली बोरे गायब मिले थे। इस पर सेंटर इंचार्ज सुन्दरलाल ने हैंडलिंग एवं ट्रांसपोटेशन ठेकेदार शाहिद खां और नगर निवासी राइस मिलर जितेन्द्र गुप्ता उर्फ बंटी पर बोरे गायब करने का आरोप लगाते हुए एडीएम को लिखकर दिया था। इसके बाद एग्रो के जिला प्रबंधक ने ठेकेदार और मिलर के खिलाफ धारा 409 के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही गायब वारदाना पुन: क्रय केन्द्र पर पहुंच गया। इतना ही नहीं क्रय केन्द्र प्रभारी ने वारदाना सेंटर पर मौजूद होने का उल्लेख करते हुए यह लिखकर दे दिया कि उस पर दो क्रय केन्द्रों का चार्ज है लिहाजा वह वारदाना सही ढंग से देख नहीं पाया और हड़वड़ी में वारदाना गायब होने के मामले में लिखकर दे दिया। जिसके बाद एग्रो के जिला प्रबंधक संजीव जायसवाल ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। अब चूंकि क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा वारदाना गायब न होने की बात पुलिस को लिखकर दे दी है जिस कारण पुलिस ने दर्ज मुकदमे में एफआर लगा दी है। एसओ केपी यादव ने बताया कि झूठा आरोप लगाकर दर्ज कराए गए मुकदमे की वजह से पुलिस को परेशान होना पड़ा लिहाजा क्रय केन्द्र प्रभारी और एग्रो के जिला प्रबंधक के खिलाफ 182 की कार्रवाई की जाएगी।