{"_id":"122-107058","slug":"Pilibhit-107058-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी ने आखिर क्यों बोला झूठ पर झूठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी ने आखिर क्यों बोला झूठ पर झूठ
Pilibhit
Updated Thu, 27 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। सिपाही दिनेश कुमार की मौत के मामले में एएसपी सुधीर कुमार सिंह के लगातार झूठ बोलने से सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर इसके पीछे उनकी क्या मजबूरी थी? मृतक सिपाही के घर वालों के सामने मौत को खुदकुशी साबित करने के लिए झूठ पर झूठ बोले। अब एएसपी भी झूठे बयानों के बाबत पूछे जाने पर चुप्पी साध लेते हैं।
सिपाही की मंौत के बाद जब यह बात निकल कर आई कि सिपाही को छुट्टी नहीं मिल रही थी। एएसपी ने दावे के साथ कहा था कि उसकी 19 नवंबर को 20 दिन की छुट्टी संस्तुति की गई थी। उनका कहना था कि सिपाही की छुट्टी 25 नवंबर से 20 दिन के लिए स्वीकृत की जा चुकी थी। खुदकुशी की पुष्टि करते हुए एएसपी ने उसके पर्स से एक सुसाइड नोट भी मिलने का दावा किया था। बाद में ये सारे दावेे झूठे निकले। अब एएसपी किसी भी बात का जवाब नहीं दे पा रहे हैं। यही नहीं, सिपाही की मर्डर मिस्ट्री से जुड़े सवाल और भी हैं, जिनका पुलिस अधिकारी जवाब देने से बच रहे हैं।
----
फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट का इंतजार
लखनऊ और मुरादाबाद से आए फॉरेंसिक व फायर एक्सपर्ट की जांच का पुलिस इंतजार कर रही है। एक्सपर्ट की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी सुलझ सकेगी।
विज्ञापन
0000
सिपाही दिनेश के बक्से से मिला सामान सील
पीलीभीत (ब्यूरो)। सिपाही दिनेश कुमार की रहस्यमय मौत के मामले की पुलिस लाइंस सीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार को टीम ने सिपाही के आवास पर रखे बाक्स से किताबें व अन्य अभिलेख कब्जे में लेकर सील कर दिए। 22 नवंबर को एसपी बंगले पर ड्यूटी कर रहे बरेली के थाना आंवला के गांव कसूमरा निवासी सिपाही दिनेश कुमार की गोली लगने से मौत हो गई थी। आंवला में दर्ज हुए मामले की चिक गत दिवस यहां पहुंच गई। शहर कोतवाल एसएस यादव को विवेचना का काम सौंपा गया है।