{"_id":"122-106653","slug":"Pilibhit-106653-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन करोड़ की आयकर चोरी पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन करोड़ की आयकर चोरी पकड़ी गई
Pilibhit
Updated Sat, 22 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारों फर्मों को एक करोड़ जमा कराने के निर्देश
बरेली/बिलसंडा(पीलीभीत)। आयकर विभाग के छापे में पीलीभीत के जिंदल बंधुओं के बिलसंडा के तीन और बरेली की एक फर्म पर कुल मिलाकर तीन करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। आयकर विभाग की जांच-पड़ताल पूरे 23 घंटे तक चली। चारों फर्मों को आयकर विभाग ने एक करोड़ रुपये का टैक्स जमा करने को कहा है।
आयकर विभाग की टीमों ने बरेली के डायमंड पैराडाइज ज्चैलर्स के साथ बिलसंडा की दो राइस मिल और एक आढ़त पर बुधवार दोपहर को छापा मारा था। विभागीय सूत्रों के मुताबिक लंबी जांच-पड़ताल के बाद चारों फर्मों पर तीन करोड़ रुपये के टैक्स की चोरी की पुष्टि हुई है। जांच अभी जारी रहेगी। चारों फर्मों से एक करोड़ रुपये टैक्स की वसूली होगी। इसका नोटिस गुरुवार को जारी होने के बाद फर्म संचालकों ने भुगतान शुरू कर दिया है।
छह जिलों के आयकर अधिकारियों की टीम ने बुधवार दोपहर करीब पौने दो बजे बिलसंडा (पीलीभीत) में सुधीर जिंदल की राइस मिल वासुदेव इंटर प्राइजेज, अशोक जिंदल की राइस मिल अमित इंडस्ट्रीज, सुरेश जिंदल की आढ़त और इन्हीं भाइयों की बरेली में डायमंड पैराडाइज ज्वैलरी शॉप पर एक साथ छापा मारा था। राइस मिलों में धान और चावल के स्टाक का भी मिलान किया। अमित इंडस्ट्रीज पर आयकर टीम को राइस मिलर ने आठ घंटे आनाकानी करने के बाद कार्यालय की चाबी दी। इसके बाद वहां रिकार्ड खंगाला गया। टीम ने वासुदेव इंटरप्राइजेज पर बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे और अमित इंडस्ट्रीज पर साढ़े बारह बजे तक चेकिंग की। राइस मिलों में मिले रोकड़ बही समेत तमाम रिकॉर्ड कब्जे में ले लिए गए। दोनों राइस मिलर्स को बरेली कार्यालय में भी तलब किया गया है। टीम ने सुरेश जिंदल की आढ़त के साथ उनका गोदाम भी चेक किया। वहां स्टाक निल निकला। टीम में आयकर आयुक्त रणंजय सिंह के साथ संयुक्त आयुक्त एसके शर्मा, डीएस मीणा समेत हरदोई, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर, बरेली और सीतापुर से आए आयकर अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
000
चेकिंग में स्टाक सही निकला है। किसी भी तरह की कोई भी अनियमित्ता नहीं मिली है। टीम रोकड़ बही समेत अभिलेख अपने साथ ले गई है। कुछ बिंदुओं पर जवाब के लिए बरेली कार्यालय बुलाया है।
सोनल जिंदल, मिल मालिक
000
टीम को असहयोग की बात गलत है। कार्यालय की चॉबी पास में न होने की वजह से कुछ विलंब जरूर हुआ। जो भी स्टाक मिल में मौजूद मिला वह रिकार्ड में दर्ज था। टैक्स संबंधी कोई प्राब्लम होगी तो उससे निपटा जाएगा।
सचिन जिंदल, मिल मालिक
भय के कारण बंद रहे प्रमुख प्रतिष्ठान
बिलसंडा। नगर में आयकर अधिकारियों द्वारा पहली बार छापामार कार्रवाई की गई है। आयकर अधिकारी जब तक मिलों पर चेकिंग करते रहे तब तक नगर का आधे से अधिक बाजार बंद रहा। यहां तक कि एक भी मिल और आढ़त नहीं खुली। व्यापार पूरी तरह से भयभीत रहे। आयकर अधिकारियों के यहां से वापस लौटने के कई घंटे बाद प्रमुख प्रतिष्ठान खुले।