{"_id":"122-105684","slug":"Pilibhit-105684-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, कमाया पुण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, कमाया पुण्य
Pilibhit
Updated Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में गंगा स्नान का पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने नदियों में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने दान पुण्य भी किया। शहर के अलावा जिले की गोमती, शारदा, माला नदियों पर भी लोगों ने स्नान कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन भी किया गया।
कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले गंगा स्नान के लिए हजारों लोगों ने एक दिन पूर्व ही घाटों पर पहुंचने लगे थे। सुबह होते ही लोग देवहा तट स्थित ब्रह्मचारी घाट पर स्नान कर पूजा अर्चना करने लगे। सूरज निकलने तक यहां आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु आस्था की डूबकी लगाने के बाद दान-पुण्य भी किया। लोगों की सुविधा को पालिका प्रशासन नदी के पार पहुंचने के लिए यहां अस्थाई पुल का निर्माण कराया था। अस्थाई पुल बनने से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली।
देवहा में स्नान के बाद लोगों ने घाट स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी सहित कई लोगों ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया।
विज्ञापन
पूरनपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर गोमती उद्गम स्थल, शारदा नदी के धनारा घाट, इकोहत्तर नाथ मंदिर मेें श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने स्नान कर दान-पुण्य किया और मंदिरों में पूजा अर्चना की। नदियों के घाटों पर मेला लगा। जो नदियों के घाटों पर नहीं पहुंच सके वे घरों में ही गंगाजल डालकर स्नान-दान किया।
मझोला। क्षेत्र में गंगा स्नान पर्व को धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर ट्रालियों, टेंपो व अन्य वाहनों से डूनीडाम एवं टनकपुर में बहने वाली शारदा नदी में स्नान करने गए।
बीसलपुर। श्रद्धालुओं ने घरों और नदियों में नहाकर पूजा अर्चना की। इसको लेकर देवहा नदी के घाटों भीड़ रही। लोगों ने खिचड़ी का भंडारा भी आयोजित किया। पर्व के चलते बस और ट्रेनों में काफी भीड़ रही।
चुर्रासकतपुर। देवहा नदी के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान पर्व मनाया गया।
दियोरिया। माला नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने नहाकर गंगा स्नान पर्व मनाया। सभी घाटों पर काफी भीड़ रही।
बिलसंडा। छोटी काशी के रूप में विख्यात गांव लिलहर स्थित शिव सरोवर में स्नान कर श्रद्धालुओं ने भगवान नीलकंठ के मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मनौतियां मांगी। इस मौके पर यहां मेले का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने जमकर खरीदारी की।
जहानाबाद। गंगा स्नान के मौके पर सुप्रसिद्ध चक्रतीर्थ पर मेले का आयोजन किया गया। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने अप्सरा नदी में स्नान का पूजा-अर्चना की।