{"_id":"122-105613","slug":"Pilibhit-105613-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीतिका, अरविंद बने केंद्र व्यवस्थापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीतिका, अरविंद बने केंद्र व्यवस्थापक
Pilibhit
Updated Thu, 06 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
- स्व. अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी में जुटे लोग
पीलीभीत। स्व. अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है। नौ नवंबर को जिला मुख्यालय पर परीक्षा केंद्र बनाए गए बिलगवां रोड स्थित बेनहर पब्लिक स्कूल व बनकटी रोड स्थित पुष्प इंस्टीट्यूट कालेज में परीक्षा संबंधी तैयारियों को लेकर कालेज प्रशासन ने रूपरेखा तैयार की। पुष्प इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक एसपीएस संधू व बेनहर कालेज के एमडी परविंदर सिंह सैहमी ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता कर परीक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी दी।
संधू ने बताया कि उनके परीक्षा केंद्र पर कक्षा नौ व दस के 242 छात्र-छात्राएं और स्नातक के 29 छात्र परीक्षा देंगे। निष्पक्ष ढंग से परीक्षा कराने के लिए डा. गीतिका शुक्ला को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। उनका सहयोग डा. पूजा सक्सेना व भावना कटियार करेंगे। परीक्षार्थियों के बैठने के लिए आठ कक्षों की व्यवस्था की गई है। ठीक 10.30 बजे परीक्षा शुरू हो जाएगी।
परविंदर सिंह सैहमी ने बताया कि उन्होंने अपने परीक्षा केंद्र पर अरविंद अग्रवाल को केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया है। इसके अलावा 20 अन्य अध्यापक परीक्षा कराने के लिए लगाए गए हैं। 10 कमरों में यहां 413 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दोनों ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर मोबाइल अथवा किसी तरह की कोई इलेक्ट्रानिक डिवाइस
विज्ञापन
ले जाना वर्जित होगा। सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र डाक से भेजे जा चुके हैं। यदि किसी को प्रवेश पत्र समय से नहीं पहुंचा है तो वह परीक्षा से एक दिन पहले अथवा परीक्षा के दिन 9.30 बजे तक केंद्र व्यवस्थापक से संपर्क कर डुप्लीकेट प्रवेशपत्र प्राप्त कर सकता है।