फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कुंडल लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

कुंडल लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

Sat, 11 Oct 2014 05:34 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 11 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर(पीलीभीत)। पुलिस ने कुंडल-चेन नोचने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो पकड़े गए लूटेरों ने कुंडल लूट की चार घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने बुधवार को लुटेरों का शिकार बनी शाहजहांपुर निवासी रचना की तहरीर पर दोनों बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बतादें कि बुधवार की शाम काली पल्सर सवार दो लुटेरों ने शाहजहांपुर जिले के कांठ के गांव लाडपुर निवासी रचना सिंह के कुंडल नोचकर फरार हो गए थे। रचना सिंह के बहनोई की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयोग की गई बाइक को मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी के एक घर से बरामद कर ली थी, जबकि आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने देर रात थाना हजारा के गांव कबीरगंज निवासी और हाल निवासी पंजाबी कालोनी के सिमरन सिंह उर्फ सिंटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया। इंस्पेक्टर धर्मापाल सिंह ने बताया कि दोनों लुटेरों ने पंकज कालोनी निवासी मिथलेश, राजेश्वरी के कुंडल लूटे थे। बाइक सिमरन अपनी बता रहा है। पीड़ितों ने आरोपियों की शिनाख्त भी की है। बाइक के असली मालिक की जानकारी एआरटीओ दफ्तर से की जा रही है।
विज्ञापन


नानकमता की महिला के लूटे थे कुंडल
पकड़े गए लुटेरों ने बुधवार को नानकमता निवासी किशन लाल की पत्नी के कुंडल नोचे थे। किशनलाल ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। किशनलाल ने बताया कि वे नगर की एक राइस मिल में मुनीम है। बुधवार की शाम सात बजे खुटार से पत्नी राजेश्वरी के साथ एक रिश्तेदारी से वापस टाटा मैजिक से लौटे थे। रेलवे स्टेशन चौराहा के समीप राइस मिल के कर्मचारी श्याम को फोन कर बाइक मंगवाई। तीनों लोग बाइक पर सवार हो ही पाए थे। इस बीच पीछे से आए बाइक सवार बदमाश पत्नी का कुंडल नोच कर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed