{"_id":"122-100407","slug":"Pilibhit-100407-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवर चराने गई किशोरी से दुराचार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानवर चराने गई किशोरी से दुराचार
Pilibhit
Updated Sat, 23 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया। क्षेत्र के एक गांव में जानवर चराने गई लोध (किसान) बिरादरी की एक 13 वर्षीय किशोरी को गांव के युवक ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने किशोरी के पिता की ओर से दुराचार व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि गुरुवार को दोपहर बाद उसकी पुत्री जानवर चराने खेतों की ओर गई थी। शाम करीब पांच बजे पहुंचे 22 वर्षीय यूसुफ ने किशोरी का मुंह बंद कर लिया और गन्ने के खेत में उठा ले गया। जहां उसके साथ दुराचार किया। पुत्री के चीखने की आवाज खेतों में काम कर वापस लौट रहे गांव के कुछ लोगों को सुनाई पड़ी तो वह गन्ने के खेत में घुस कर देखने लगे। बताते हैं कि गन्ने में लोगों के आने की आहट पर आरोपी मौके से भाग निकला। गांव के लोग पीड़िता को लेकर उसके घर पहुंचे और घटना बताई। घर वालों ने पीड़िता से पूछताछ की तो वह दास्तां बताते हुए रो पड़ी। घटना से गांव में रोष फैल गया। तमाम ग्रामीण पीड़िता व उसके घर वालों को लेकर आरोपी के घर पहुंचे और घर वालों से आरोपी को शिनाख्त के लिए बुलाने को कहा, लेकिन आरोपी नहीं आया। इस पर घर वाले पीड़िता को लेकर रात करीब नौ बजे थाने पहुंचे और घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से आरोपी यूसुफ के खिलाफ दुराचार व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।