फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   95 year old woman burnt alive in hut fire in Pilibhit

Pilibhit: झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जली बुजुर्ग महिला, रोंगटे खड़े कर देगा दर्दनाक घटना का वीडियो

Sat, 27 Jan 2024 11:38 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Jan 2024 11:38 AM IST
सार

पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। गांव गौहनिया निवासी बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। वह झोपड़ी में सो रही थी। उसी वक्त झोपड़ी में आग लग गई थी। 

विज्ञापन
95 year old woman burnt alive in hut fire in Pilibhit
जलकर राख हुई झोपड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव गौहनिया निवासी बुजुर्ग महिला की झोपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार रात आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी में सो रही बुजुर्ग महिला की जलकर मौत हो गई। उसके परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


गौहनिया गांव निवासी देवकी देवी (95) गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर पड़ी झोपड़ी में रहती थीं। कुछ दूरी पर उनका उनके बेटे विजय पाल का परिवार भी झोपड़ी डालकर रह रहा था। शुक्रवार की रात आठ बजे करीब अज्ञात कारणों के चलते महिला की झोपड़ी में आग लग गई। घटना के वक्त देवकी देवी झोपड़ी में लेटी हुई थीं। देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़ी को चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन

आग की लपटों के चलते देवकी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिली। वह जिंदा जल गईं। लोगों ने आग बुझाई। ग्राम प्रधान के पति विनोद द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम करने से मना करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। आशंका है कि सर्दी से बचने के लिए देवकी ने आग जलाई होगी, जिससे यह दर्दनाक घटना हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed