फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   936 couples collectively tied the knot

Pilibhit News: 936 जोड़े सामूहिक रूप से विवाह बंधन में बंधे

Sun, 28 Jan 2024 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
936 couples collectively tied the knot
शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित सामुुहिक विवाह में लगे पडाल क बाहर लगी भीड़ 
पीलीभीत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ड्रमंड कॉलेज में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लक्ष्य से अधिक 936 विवाह हुए। इनमें 15 मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे। आयोजन को लेकर पूरे दिन कॉलेज परिसर में खासी चहल-पहल रही। नवदंपतियों को राज्यमंत्री, विधायक और अफसरों ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

जिले को 1181 विवाह का लक्ष्य मिला था। इनमें से 408 विवाह नवंबर में कराए जा चुके हैं। शेष 773 के लिए आवेदन मांगे गए थे। अंतिम तारीख 18 जनवरी तय की गई थी। लक्ष्य के सापेक्ष तय समय तक 1194 आवेदन प्राप्त हुए। सत्यापन के बाद 936 आवेदन मान्य हुए। शनिवार को सभी को विवाह के लिए ड्रमंड कॉलेज बुलाया गया। यहां हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज के साथ कराया गया। 15 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। समारोह में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, सीएमओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्रमोहन विश्नोई ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शासन से एक जोड़े की शादी पर 51 हजार व्यय किए जाते हैं। इसमें कन्या के दांपत्य जीवन की खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना के लिए 35000 रुपये उसके बैंक खाते में जमा कराए जाते हैं। 10 हजार रुपये विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री बिछिया, पायल, वस्त्र आदि पर खर्च होते हैं। बरातियों, घरातियों के भोजन आदि की व्यवस्था पर 6000 रुपये व्यय किए जाते हैं। इस दौरान पीओ डूडा, जिला प्रोबेशन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टनकपुर हाईवे पर कई बार लगा जाम
ड्रमंड कॉलेज में समारोह को लेकर पूरे दिन टनकपुर हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मौजूद रही। शाम को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भीड़ बढ़ने पर हालात बेकाबू हो गए। काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed