फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   परमात्मा की आराधना ही देती है सुख: मिश्र

परमात्मा की आराधना ही देती है सुख: मिश्र

Sun, 07 Apr 2019 10:32 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sun, 07 Apr 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
परमात्मा की आराधना ही देती है सुख: मिश्र
बीसलपुर। जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा के मंत्री राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि जीवन में परम सुख परमात्मा की आराधना ही देती है, इसलिए अपने व्यस्त समय में से कुछ समय आराधना के लिए जरूर निकालें। वह रविवार सुबह आर्य समाज भवन में आयोजित आर्यजनों की गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परमपिता परमात्मा सर्वव्यापी, अंतर्यामी, अजर-अमर और सृष्टिकर्ता है। वह पूरे संसार का कल्याण करता है। केवल परमात्मा के भीतर ही रक्षा और संहार की सारी शक्तियां निहित हैं। परमात्मा ने वेदों के माध्यम से हम सबको उपदेश दिया है। परमात्मा की कृपा होने पर ही लोग द्वेष भाव, बुरे कर्मों एवं लोभ की प्रवृत्तियों से बच पाएंगे। गोष्ठी में आर्यसमाज के प्रधान डॉ. सत्येंद्र कुमार, भूपराम वेदार्थी, मोहन स्वरूप गंगवार, बाबूराम मौर्य, डॉ. राजेश शर्मा, हरस्वरूप, उग्रसेन, बड़े लाल, रामभरोसे लाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता डॉ. सत्येेंद्र कुमार और संचालन मोहन स्वरूप ने किया। गोष्ठी से पहले हवन और शांति पाठ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed