फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मांगों को लेकर दूसरे भी हड़ताल पर डटे रहे बीएसएनएल कर्मी

मांगों को लेकर दूसरे भी हड़ताल पर डटे रहे बीएसएनएल कर्मी

Tue, 19 Feb 2019 06:34 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Tue, 19 Feb 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर दूसरे भी हड़ताल पर डटे रहे बीएसएनएल कर्मी
पीलीभीत। संयुक्त मोर्चा बीएसएनएल के आह्वान पर बीएसएनएल कर्मी अपनी लंबित मांगों को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। हड़ताली कर्मियों ने टीडीएम कार्यालय पर नारेबाजी कर धरना दिया। लंबित मांगों को निस्तारण न होने पर बीएसएनएल की सभी यूनियनों और एसोसिएशंस के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सोमवार से बीएसएनएल कर्मियों ने हड़ताल का एलान किया था। इसी क्रम में सोमवार को बीएसएनएल कर्मियों ने हड़ताल की घोषणा करते हुए कार्यालयों में तालाबंदी कर धरना दिया था। इधर मंगलवार को भी बीएसएनएल हड़ताल पर रहे। हड़ताली कर्मियों ने डीटीएम कार्यालय पर नारेबाजी कर धरना दिया। धरनास्थल पर सभा हुई। सभा में कहा गया कि एक जनवरी 2017 से 15 प्रतिशत फिटमेंट के साथ पे रिवीजन, बीएसएनएल द्वारा 4जी स्पेक्ट्रम आवंटन, द्वितीय पे रिवीजन के शेष मुद्दों का निराकरण और बीएसएनएल की भूमि आवंटन नीति का बगैर देरी अनुमोदन आदि मांगें लंबित चल आ रही है। सरकार द्वारा आश्वासन के बाद भी इनका आज तक निस्तारण नहीं किया गया। यदि समस्याओं का तत्काल निराकरण नहीं किया गया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कपिल कुमार सक्सेना, एके गुप्ता, ज्ञानेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, शिवचरण लाल आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed