फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सुबह झमाझम बारिश, दोपहर से फिर हुई उमस

सुबह झमाझम बारिश, दोपहर से फिर हुई उमस

Sun, 10 Jun 2018 07:23 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
सुबह झमाझम बारिश, दोपहर से फिर हुई उमस
10 पीबीटीपी 1 से 4
विज्ञापन



झमाझम बारिश के बाद बढ़ी उमस

जलभराव से परेशान रहे लोग

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जिलेभर में सुबह हुई झमाझम बारिश से दोपहर तक मौसम खुशगवार रहा लेकिन बाद में उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। वहीं कुछ देर हुई बरसात से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया जिससे लोगों को परेशानी हुई।
रविवार सुबह रूक रूक कर कई बार हुई मूसलाधार बारिश से शहर में जगह जगह जलभराव हो गया। बल्लभनगर कॉलोनी, अशोक कॉलोनी, मधुबन मार्केट, गैस चौराहा सहित कई जगह पानी भर गया तो नालों की सफाई कर निकाली गई कींचड़ बारिश से सड़कों पर बह गई जिससे लोगों को परेशान होना पड़ा। करीब तीन घंटे तक हुई बारिश के चलते लोग घरों से नहीं निकल सके। इससे सबसे ज्यादा नुकसान दैनिक मजदूर एवं कारीगरों का हुआ। इस बार समय से पूर्व शुरू हुई बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं हो रहा है लेकिन किसानों को डर है कि जरूरत के समय बारिश न हुई तो दिक्कत बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


दिन में भी छाया अंधेरा
सुबह छह बजे शुरू होकर बारिश लगभग 11 बजे तक जारी रही। इस दौरान आसमान में छाए काले बादलों के चलते अंधेरा छा गया जिससे वाहन चालकों को लाइटें जलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी की आशंका से घबराए लोग
बारिश के समय तेज हवाएं चल रही थीं जिससे लोगों को आंधी आने की उम्मीद बढ़ गई। इससे लोग भयभीत दिखे। यदि बारिश के साथ आंधी या तूफान आता तो नुकसान की संभावनाएं बढ़ जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed