फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   र्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण

र्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण

Wed, 06 Jun 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
र्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण
खेकड़ा (बागपत)। विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर क्षेत्र में सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, राजनितिक एवं सामाजिक संगठनों ने पौधरोपण कर उनकी देख रेख करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर खेकड़ा पालिका कार्यालय पर नगर पालिका परिषद खेकड़ा की चेयरमैन संगीता धामा ने वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान शीशम, अशोक, गुड़हल, पीपल आदि के पचास से अधिक पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। साथ ही पेड़ों की देख-रेख, सुरक्षा भी अत्यंत जरूरी है। वृक्षों का कटान नहीं करना चाहिए। वृक्षों के बिना मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। जैसे मानव में जीवन है, उसी प्रकार पेड़-पौधों में भी जीवन निहित है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुर धामा, आरव पुत्र रोहताश धामा, ब्रजपाल सिंह धामा, राजसिंह पहलवान, अनुज धामा, राहुल धामा, अमित डागर, सन्नी पहलवान, नीरज शर्मा, महबूब अली, अंकित त्यागी, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खेकड़ा तहसील में उपजिलाधिकारी आशीष कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना शर्मा ने पौधरोपण कर सभी को उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया। खेकड़ा थाने में थानाप्रभारी एसपी सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ अनेक प्रजातियों के पौधे लगाए। भारतीय नौजवान इंकलाब पाटी के जिलाध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed