{"_id":"5b12f5094f1c1b684d8b468d","slug":"91527969033-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टापर छात्र- छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टापर छात्र- छात्राओं को किया सम्मानित
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
विद्या भवन पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के टापर छात्र- छात्राओं को स्कूल की प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया।
शनिवार को नगर स्थित विद्या भवन पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें प्रधानाचार्य अनीता शर्मा ने कहा विद्यालय के चार छात्र- छात्राओं ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल एवं परिवार का नाम रोशन किया। 14 बच्चों ने 80 से 90 प्रतिशत एवं चार बच्चों ने 70 से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर माता पिता और शिक्षकों का मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अन्य छात्र, छात्राओं को भी ऐसे छात्रों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही मेधावी छात्र- छात्राओं को प्रधानाचार्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सभी शिक्षक, छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।