फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सहायक अभियंता ने पटरियों का किया निरीक्षण

सहायक अभियंता ने पटरियों का किया निरीक्षण

Tue, 07 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
सहायक अभियंता ने पटरियों का किया निरीक्षण
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

सहायक अभियंता रेलवे शामली मंडल ने लोनी से खेकड़ा तक की रेलवे लाइन का निरीक्षण कर कर्मचारियों को नियमित रूप से लाइनों की सघन चेकिंग करने एवं लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

सोमवार को रेलवे विभाग के सहायक अभियंता शामली मंडल सुरेंद्र कुमार सपरा ने लोनी से चलकर खेकड़ा रेलवे स्टेशन तक रेलवे लाइनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जगह जगह मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि पटरियों की नियमित रूप से गहनता पूर्वक चेकिंग अभियान चलाकर की जाए। सभी अपने अपने क्षेत्र मेें ड्यूटी पर अलर्ट रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाए, क्योंकि अब सर्दी के चलते पटरियों का सिकुड़ना शुरू हो जाएगा। ऐसे में सभी विशेष ध्यान दें। यदि किसी ने भी लापरवाही की तो उसके खिलाफ विभागीय स्तर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed