फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

Wed, 28 Jun 2017 06:19 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल
बरखेड़ा (पीलीभीत)। बेकाबू गति से दौड़ते किसी वाहन ने बीसलपुर रोड पर तीन युवकों को टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें आने से एक युवक की मौत हो गई। उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के पौटाकलां गांव निवासी मजदूर सब्बीर अहमद का 20 वर्षीय बेटा अली मोहम्मद और उसके दो साथी बबलू व देशप्रेमी बुधवार सुबह-सुबह दौड़ने को निकले थे। बीसलपुर रोड पर रूपपुर गांव के पास उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हाईवे पर लहूलुहान हालत में पड़े घायलों को देख रागीरों ने सूचना पुलिस को दे दी। हादसे की जानकारी लगने पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां अली मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया गया। घायल देशप्रेमी की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने अली मोहम्मद का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसएचओ सुनगढ़ी गोपीचंद यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

000
अधूरी रह गई फौज में जाने की तमन्ना
सब्बीर अहमद के पांच बच्चों में चौथे नंबर का अली मोहम्मद इंटरमीडिएट का छात्र था। वह सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहता था। इसीलिए वह पढ़ाई करने के साथ फौज में जाने की तैयारी कर रहा था। होना चाहता था। फौज में भर्ती होने के लिए ही वह अपने दो साथियों संग रोज सुबह दौड़ने जाता था। परिवार वाले भी उसे पूरा सहयोग करते थे। तीनों दोस्तों में एक साइकिल चलाता तो दो पैदल दौड़ते थे। बदकिस्मती से अली मोहम्मद के सेना में जाने की तमन्ना अधूरी रह गई। हादसे के बाद उसके माता-पिता और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed