{"_id":"5937f3994f1c1bcb228b457c","slug":"91496839065-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा कार्यकर्ताओं ने फूंका बीडीओ का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा कार्यकर्ताओं ने फूंका बीडीओ का पुतला
Updated Wed, 07 Jun 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। गांव हेतमनगला निवासी नन्हीं देवी को परिवार रजिस्टर की नकल न दिए जाने पर भाकपा कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में बीडीओ का पुतला फूंका। इस दौरान बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की गई।
बुधवार सुबह कार्यकर्ता रामलीला मैदान में जमा हुए। इस दौरान नन्हीं देवी को ब्लाक कार्यालय से परिवार रजिस्टर की नकल न दिए जाने की बात पर नाराजगी जताई। इसको बीडीओ की मनमानी बताया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बीडीओ के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमरक नारेबाजी की और पुतला दहन किया। उनका आरोप था कि बीडीओ ने नियमों को धता बताते हुए ब्लाक कार्यालय से परिवार रजिस्टर की नकल महिला को नहीं दी, जो सरासर गलत है। पुतला फूंकने वालों में भाकपा के नगर मंत्री भीमसेन शर्मा, सुखपाल सिंह, चमेली देवी, लक्ष्मी देवी, पुत्तूलाल, वीरेंद्र पाल, संजय कुमार, राजीव कुमार, भूपराम, रामप्रसाद, रामेश्वर दयाल, अशोक कुमार, सुखपाल, रामपाल, प्रह्लाद, ब्रजभूषन, नन्हींदेवी, सोमवती, कमला देवी, रूपदेवी, तारावती आदि थे।