फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   87 fever patients found in Jograjpur, dengue confirmed in two

Pilibhit News: जोगराजपुर में बुखार के 87 मरीज मिले, दो में डेंगू की पुष्टि

Fri, 29 Sep 2023 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 29 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
87 fever patients found in Jograjpur, dengue confirmed in two
गांव जोगराजपुर में लगा स्वास्थ ​शिविर । स्रोत - स्वास्थ कर्मी
पूरनपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को गांव जोगराजपुर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 200 मरीजों की जांच कर दवाई बांटी गई। बुखार के 61 मरीजों की मलेरिया और 26 मरीजों की डेंगू की जांच की गई। जांच में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। टीम के सदस्यों ने सोमवार को बुखार से शिक्षामित्र की मौत होने पर उनके परिजनों की भी जांच की।
विज्ञापन

जोगराजपुर निवासी शिक्षामित्र निधि रानी की सोमवार को बुखार से मौत हो गई थी। गांव में बुखार के कई मरीज होने की सूचना पर बृहस्पतिवार को गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में बुखार से पीडि़त 61 मरीजों की मलेरिया और 26 मरीजों की डेंगू बुखार की किट से जांच की गई। टीम सदस्यों ने शिक्षा मित्र के घर पहुंचकर परिजन की जांच की। टीम ने डॉ. छत्रपाल, चीफ फार्मासिस्ट सुशांत हलधर आदि थे। सुशांत ने बताया कि जांच में बुखार के दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। उनके परिजनों की भी जांच की गई। दोनों मरीजों का पहले से ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed