फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   86 couples for each other in mass marriage, elders blessed a happy life

सामूहिक विवाह में एक दूसरे के लिए 86 जोड़े, बड़ों ने दिया सुखमय जीवन का आशीर्वाद

Fri, 08 Oct 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
86 couples for each other in mass marriage, elders blessed a happy life
पीलीभीत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना तहत बृहस्पतिवार को सभी ब्लॉकों में सामूहिक शादियों का आयोजन किया गया। इसमें 82 हिंदू और चार मुस्लिम जोड़े एक दूसरे के हुए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने वर-वधू को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की ओर से चलाई जा रही सामूहिक शादियों के तहत जिले के सभी ब्लॉकों में समाज कल्याण विभाग की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के लिए 144 लोगों ने रजिस्ट्रेश कराया था। इसमें बृहस्पतिवार को 86 जोड़े एक दूूसरे के हुए। इनमें बरखेड़ा में 21, बीसलपुर में 12 आठ हिंदू और चार मुस्लिम, बिलसंडा में 20, मरौरी में 11, ललौरीखेड़ा में पांच, अमरिया में आठ, पूरनपुर में नौ जोड़े एक दूसरे के हुए। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियों और अन्य लोगों ने वर वधू को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। समाज कल्याण विभाग की ओर से सभी को उपहार दिए गए।
विज्ञापन

बीसलपुर। ब्लॉक परिसर में आयोजित दहेज रहित विवाह समारोह में सफौरा की सीमा का शाहपुर के मुनीष से, गुलैंदा की पिंकी का अमखिडिया के प्रद्युम से, सकुटिया की रूपदेई का गौदापुर के दुर्वेश, अहिरपुरा की रिंकी का पचदेवरा के नीरज, खनंका की दिव्या का सुहास के शिवम, चौसर की शिवानी का उम्मेदपुर के प्रदीप, लाड़पुर की रिंकी का सुंदरपुर के धर्मवीर, और रिछोला की शिवानी का मेथी के सुमित से विवाह हुआ। विवाह गायत्री परिवार की टीम ने विधि विधान से कराए। इसके अलावा भंसूड़ा की शबीना का आजमपुर के अतीक, भंसूड़ा की मुस्कान का रोहनिया के जीशान, रिछोला की गुलिस्ता का फर्रखपुर के ततीर अहमद और रिछोला की जीनत का इसी गांव के अफजल से निकाह हुआ। विधायक रामसरन वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा, बीडीओ सुनील वर्मा, और सहायक विकास अधिकारी एमएस राना ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरखेड़ा। विकास खंड कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित विवाह समारोह में विधायक किशनलाल, प्रभारी बीडीओ डॉ. मुकेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख राम देवी के प्रतिनिधि व भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार गंगवार की देखरेख में गायत्री प्रज्ञा संस्थान बरखेड़ा के आचार्य जगदीश शरण ने अपने अन्य आचार्यों के साथ सामूहिक विवाह समारोह में वैदिक मंत्रों के साथ विवाह संपन्न कराया। ब्लॉक प्रमुख राम देवी ने सभी को उपहार देकर नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
...और शर्मा कर भाग गया दूल्हा
अमरिया ब्लॉक में सामूहिक विवाह समारोह के दौरान नौ जोड़ों की शादी होनी थी। सभी को मंडप में बैठाया गया था। इसी दौरान एक दूल्हा यह कहकर भाग गया कि उसको शरम लग रही है। लोगों ने उसके रोकने का प्रयास किया, मगर वह नहीं रुका। अधिकारियों ने भी उसके बुलाया। इसके बाद भी वह नहीं आया। बाद में उस लड़की को बिना शादी के ही वापस जाना पड़ा। इससे वहां नौ के बजाय आठ जोड़ों की ही शादी हुई।
भाजपा विधायक ने कन्याओं के पांव धोए
पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय गंगवार ने लरौरी खेड़ा में सामूहिक विवाह के सरकारी समारोह में पहुंचकर कन्याओं के पांव धोए। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग अधिकारी और कर्मचारी तथा भाजपा कार्यकर्ता और वर वधू पक्ष के तमाम लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नौ जोड़े बंधे दांपत्य बंधन में
पूरनपुर। ब्लाक कार्यालय परिसर में हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नौ जोड़े दांपत्य बंधन में बंधे। यज्ञ कुंड में आहुतियां देकर और उसके फेरे लगाकर एक दूसरे का साथ जिंदगी भर निभाने का वायदा किया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित, विधायक प्रतिनिधि के रुप में उनके पुत्र ऋतुराज पासवान ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। मंत्रों और आहुतियां देकर गांव दोदपुर खल्लपुर की सीमा देवी-जमुनिया खास के हेमंत कुमार, सुखदासपुर नवदिया की कमला देवी- कलीनगर के हंसराम, पिपरिया दुलई की सोनी देवी-अमरैयाकलां के सहदेव, खमरिया पट्टी की मुन्नी-प्रेमनगर दिल्ली के विकास, पूरनपुर देहात के मोहल्ला हबीबगंज की साक्षी-कढेरचौरा के जसपाल, डूडा की रामदेवी-नाहिल के अमर सिंह, डूडा की सीतादेवी-मार बिलसंडा के आकाश कुमार, डूडा की मीराबाई-बीसलपुर के फिरसा के छोटेलाल, कलीनगर की हीराकली-सिसैइया बीसलपुर के कोमिल प्रसाद दांपत्य बंधन में बंधे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed