फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   81.70 crore budget passed in the municipality amidst uproar

Pilibhit News: हंगामे के बीच पालिका में 81.70 करोड़ का बजट पास

Tue, 19 Aug 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 19 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
81.70 crore budget passed in the municipality amidst uproar
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में हंगामे के बीच 81 करोड़ 70 लाख 90 हजार रुपये का बजट पास हो गया। इधर, राज्यमंत्री के प्रतिनिधि सहित करीब 14 सभासदों ने इसका विरोध किया। मनमाने तरीके से बजट पारित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नगर पालिका में मूल बजट 2025-26 के प्रस्ताव को पास करने के लिए 14 अगस्त को सभासदों की बोर्ड बैठक बुलाई गई थी। कोरम पूरा न होने व सभासदों के विरोध की स्थिति में बैठक स्थगित कर दी गई। 18 अगस्त को दोबारा बैठक करने का निर्णय लिया गया था। सोमवार को पालिका सभागार में 2025-26 के मूल बजट को लेकर जैसे ही चर्चा शुरू की गई। सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल से पूर्व में खर्च का ब्योरा मांग लिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बोर्ड बैठक में ब्यौरे को लेकर जमकर हंगामा हुआ। हालांकि बाद में 81 करोड़ से अधिक का बजट पास कर दिया गया। 14 सभासदों व राज्यमंत्री के नगर पालिका प्रतिनिधि राकेश सिंह का आरोप है बजट को गलत तरह से पारित किया गया है। इसकी शिकायत वे लोग जिलाधिकारी से करेंगे। बैठक में ईओ संजीव कुमार, सभासद साकेत सक्सेना, वतनदीप सक्सेना, गोकुल प्रसाद मौर्य, अनस अंसारी, विपिन कुमार राजू फौजी, शबनम, निर्मल सिंह टीटू, रत्ना शुक्ला आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed