फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   राष्ट्र स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का 23 फरवरी से आगाज

राष्ट्र स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का 23 फरवरी से आगाज

Sun, 17 Feb 2019 10:18 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्र स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का 23 फरवरी से आगाज
पीलीभीत। शहर के एलएच फैक्ट्री ग्राउंड पर राष्ट्र स्तरीय स्वर्गीय इंद्रजीत सिंह ब्रिक ऑल इंडिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का 23 फरवरी से आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन मैच में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह होंगे। रविवार को एसोसिएशन की ओर से एलएच फैक्ट्री मैदान पर आयोजित प्रेस वार्ता में पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी गई। जनपद में यह पहला मौका है जब एक सप्ताह बाद एलएच फैक्ट्री मैदान पर पहला राष्ट्र स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुरू किया जा रहा है। हालांकि इससे पूर्व भी एसोसिएशन की ओर से तीन राज्य स्तरीय टूर्नामेंट आयोजित किए जा चुके हैं। वहीं पिछले साल बेहतर आयोजन करने पर यूपीसीए की ओर से बेस्ट टूर्नामेंट का खिताब भी मिल चुका है। प्रेस वार्ता में मौजूद एसोसिएशन के पदाधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में यूपी के अलावा जम्मू कश्मीर, दिल्ली समेत चार राज्यों की 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वही टूर्नामेंट के सफल आयोजन और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए उद्घाटन मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह जबकि फाइनल मैच में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज एल्विन कालीचरन यहां पहुंचेंगे। टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रही टीमों में शिवम आली, उम्मुख चंद समेत कई मशहूर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। टूर्नामेंट में फाइनल मैच की विजेता टीम को एक लाख 51 हजार और उपविजेता टीम को एक लाख रुपये की पुरस्कत धनराशि दी जाएगी। टूर्नामेंट के मद्देनजर मैदान को दुरुस्त करने के लिए बीसीसीआई के पिच विशेषज्ञ रविंद्र सिंह चौहान भी यहा पहुंच गए है। प्रेस वार्ता में पहुंचे शहर विधायक और एसोसिएशन के संयोजक संजय गंगवार ने कहा कि जनपद के हुनर को प्रदेश स्तर पर ले जाने का प्रयास है। पूर्व से आयोजित हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में इस बार और बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे है। इस मौके पर परमवीर सिंह पैरी, क्रिकेट कोच बी क्लिफर्ड, एसएन सिंह समेत लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed