फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   संयुक्त बार में रामऔतार अध्यक्ष, साबिर सचिव बने

संयुक्त बार में रामऔतार अध्यक्ष, साबिर सचिव बने

Wed, 13 Feb 2019 10:22 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त बार में रामऔतार अध्यक्ष, साबिर सचिव बने
पीलीभीत। जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामऔतार रस्तोगी ने 183 मत लेकर 57 मतों से बाबूराम शर्मा को पराजित किया। बाबूराम को 126 मत मिले। तीसरे उम्मीदवार विशेष गंगवार को 14 मत मिले। सचिव पद पर 133 मत पाकर साबिर अंसारी ने 104 मत पाने वाले कुलदीप अवस्थी को 29 मतों से हराया। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष गुरसरन वर्मा ने बताया कि सचिव पद के तीसरे उम्मीदवार लोकेश गंगवार को 82 मत मिले। उपाध्यक्ष के दो पदों पर 223 वोट लेकर अश्वनी सिंह और 222 वोट लेकर ईश्वर दयाल पासवान विजयी हुए। तीसरे उम्मीदवार अजय शर्मा को 125 मत मिले। अन्य पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामऔतार रस्तोगी को संयुक्त बार के मौजूदा अध्यक्ष किशनलाल गुट का पूरा समर्थन हासिल रहा। गौरतलब है कि वार्षिक चुनावों के लिए इसी महीने प्रक्रिया शुरू हुई थी। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष गुरसरन वर्मा के नेतृत्व में चुनाव संपन्न कराए गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सचिव ने बताया कि सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर हमेशा अधिवक्ता हितों की रक्षा की जाएगी। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। संयुक्त बार के अध्यक्ष किशनलाल ने मौजूदा पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed