{"_id":"5bd756acbdec22697455768c","slug":"81540839084-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"165 पात्रों का नहीं किया सर्वे, आपात्रों को दे दिया लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
165 पात्रों का नहीं किया सर्वे, आपात्रों को दे दिया लाभ
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29पीबीटीपी-27
165 पात्रों का नहीं किया सर्वे, अपात्रों को दे दिया लाभ
कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने सचिव के खिलाफ किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सख्ती का ढिंढौरा पीटकर महज दिखावा करने वाले अफसरों की लापरवाही के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाड़ा करने वाले सचिव बेलगाम होते जा रहे है। सचिव और प्रधान आवास दिलाने के नाम पर लाभार्थियों से सुविधा शुल्क वसूलते है नहीं देने पर आवास से वंचित कर देते है। यही वजह है कि सोमवार एक बार सचिव के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा उग्र हो गया और उन्होंने सचिव के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। डीएम ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया तब जाकर मामला शांत हो सका।
मामला माधोटांडा क्षेत्र के धर्म मंगदपुर का है। ट्रैक्टर ट्राली से विकास भवन पहुंचे ग्रामीण इस्लाम खां, किशन कुमार, अनीश खां, राम कुमार आदि ने सचिव राकेश राकेश शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए कहा कि अफसरों की मिलीभगत के कारण सचिव राकेश ने 165 पात्रों को सर्वे नहीं करते हुए आवास का लाभ अपात्रों को पहुंचाया है। इसके अलावा भी विकास कार्य कराने के नाम पर गड़बड़ी की गई है। ग्रामीणों की मानें तो शिकायत के बाद भी सचिव पर कार्रवाई तो दूर अफसरों ने मामले की जांच कराना तक उचित नहीं समझा। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते जांच का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हो सका। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण वापस लौट गए।