फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   होटल में फांसी पर लटका मिला अधेड़ का शव

होटल में फांसी पर लटका मिला अधेड़ का शव

Mon, 24 Sep 2018 07:16 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
होटल में फांसी पर लटका मिला अधेड़ का शव
होटल में फंदे पर लटका मिला गोदाम प्रभारी का शव
विज्ञापन

बहेड़ी के राज्य भंडारण निगम के गोदाम का इंचार्ज बताकर सोमवार सुबह किराए पर लिया था कमरा
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। होटल में किराए पर कमरा लेकर रुके 59 वर्षीय व्यक्ति का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल में लिखाए गए पते पर मृतक के घर सूचना भेजकर जांच शुरू की है। होटल में लिखाए गए विवरण के अनुसार मरने वाला शख्स राज्य भंडारण निगम गोदाम का इंचार्ज था।

नगर के असम रोड स्थित एक होटल के मैनेजर पवन यादव ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे आए एक उम्रदराज व्यक्ति ने कुछ देर रुकने को कमरा नंबर 208 किराए पर लिया। उसने आईडी प्रूफ दिया। इसमें उसका नाम राधेश्याम धयिहाल और खुद को शाहजहांपुर का निवासी अंकित किया। पवन ने बताया कि उसने खुद को राज्य भंडारण निगम बहेड़ी का गोदाम प्रभारी बताया। कमरे का ताला खोलने के बाद वेटर एक बार कमरे में जाकर पानी भी रख गया। किराया लेने को इसके बाद कई बार वेटर को भेजा गया लेकिन कमरा नहीं खुला। सोमवार शाम होटल के हिसाब को लेकर वेटर को फिर किराया लेने को भेजा गया। कमरा न खुलने पर वेटर ने जब कमरे के दरवाजे पर कुर्सी रखकर अंदर झांककर देखा तब व्यक्ति का शव कमरे में फंदे से लटका था। सूचना पर कोतवाल केशव कुमार तिवारी भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि होटल में लिखवाए गए पते पर अधेड़ के परिवारवालों को सूचना दी गई है। परिवारवालों के पहुंचने पर कमरे को खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed