फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सीमावर्ती क्षेत्र में आबादी तक चहलकदमी कर रहा तेंदुआ

सीमावर्ती क्षेत्र में आबादी तक चहलकदमी कर रहा तेंदुआ

Sat, 22 Sep 2018 11:19 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्र में आबादी तक चहलकदमी कर रहा तेंदुआ
सीमावर्ती इलाके में आबादी तक चहलकदमी कर रहा तेंदुआ
विज्ञापन

साथी की तलाश में पिंजरे के आसपास भी देखी जा रही मौजूदगी, निगरानी को लगाई टीम
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा (पीलीभीत)। सीमावर्ती इलाके के नौजल्हा क्षेत्र में तीन दिन पूर्व पिंजरे में नर तेंदुए के कैद होने के बाद से क्षेत्र में सक्रिय दूसरे तेंदुए की चहलकदमी जारी है। महाराजपुर गांव के बालूमठ क्षेत्र में लगे पिंजरे के करीब एवं आबादी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी देखी जा रही है। ग्रामीण उसके मादा होने की बात कह रहे हैं।
बराही रेंज के सीमावर्ती इलाके में मंगलवार रात एक नर तेंदुए के पिंजरे की कैद में आने के बाद से ही इलाके के लोग क्षेत्र में दूसरा तेंदुए की भी मौजूदगी बता रहे थे। इसकी पुष्टि टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में भी हो गई। मंगलवार रात नर तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण दूसरे तेंदुए के कुछ दूरी पर पेड़ पर बैठे होने की वनकर्मियों को जानकारी देने लगे थे। अभियान में जुटी टीम ने अधिकारियों के निर्देश पर उस स्थान पर दूसरे पिंजरे को लगवा दिया। ग्रामीणों की बात में दम दिखाई दिया। बुधवार रात क्षेत्र में लगे पिंजरे के समीप पहुंचा तेंदुआ पिंजरे के पीछे की ओर जाकर अंदर से बकरी को खींच ले गया। गुरुवार रात तेंदुआ बालूमठ क्षेत्र में कॉलोनी निवासी अर्जुन के पोल्ट्री फार्म के निकट पहुंच गया। यहां झालेनुमा फार्म के अंदर बंद मुर्गियों के शिकार की ललक में फार्म में घुसने के लिए तेंदुआ अपने पंजों से बांस बल्ली को तोड़ने का प्रयास करता रहा। गभिया सहराई गांव में मछली मंडी के निकट भी तेंदुए के पगचिह्न देखे गए हैं। फिलहाल टाइगर रिजर्व प्रशासन ने अभी क्षेत्र में लगे पिंजरे में बकरी को नहीं बांधा है। तेंदुए की चहलकदमी को देखते हुए निगरानी टीम को जरूर लगा दिया गया है।
विज्ञापन

0000
वर्जन
सीमावर्ती क्षेत्र में दूसरे तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही है। तेंदुए की निगरानी के लिए टीम को लगा दिया गया है। अधिकारियों से विचारविमर्श के बाद जल्द कुछ निर्णय लिया जाएगा।- प्रवीण खरे, एसडीओ, पीलीभीत टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed