{"_id":"5b4268204f1c1b97468b556d","slug":"81531078688-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान शांतिनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान शांतिनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। छोटा बाजार स्थित श्री शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में दिल्ली से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शांति नाथ की विशेष पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया।
रविवार को श्री शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर में परम पूज्य त्रिलोक तीर्थ प्रेरणार्थ आचार्य सन्मति सागर जी महाराज द्वारा संचालित स्याद्वाद युवा क्लब दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सुबह करीब छह बजे 137 श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा, जहां उन्होंने भगवान शांति नाथ की विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने संगीतमय धुनों के साथ श्री जी का स्वर्ण कलश द्वारा अभिषेक किया। तत्पश्चात भगवान श्री के चरणों में पूजा-अर्चना कर अर्ध्य चढ़ाये। भगवान शांति नाथ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन पर प्रवीन कुमार, प्रदीप कुमार जैन ने श्रद्धालुओं को जलपान कराया। इस दौरान जैन समाज के अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन, पूर्व अध्यक्ष अजेश जैन, जैन इंटर कालेज के अध्यक्ष नरेश कुमार जैन, प्रबंधक राहुल जैन, महामंत्री सुमेर जैन, अंकुश जैन, कमल जैन, राजेश जैन, नरेश जैन, पवन जैन, नगीन चंद जैन, आशीष जैन आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।