फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger fear grips residents

नहीं कम हो रही जंगल से बाहर रहे बाघों की दहशत

Tue, 27 Mar 2018 08:36 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Tue, 27 Mar 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
tiger fear grips residents
टाइगर
बाघ की दहशत कम नहीं हो रही है। मंगलवार को सुबह अमरिया क्षेत्र में फार्म हाउस में घुसकर बाघ ने फार्मर के पालतू कुत्ते को मारा डाला। इसके अलावा भरापचपेड़ा में भी बाघ ने सोमवार की रात एक बछड़े को निवाला बनाया। इधर न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव बरी में खेत में घूम रहे सांड़ को मारा डाला।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र में छह साल से बाहर घूम रहे बाघ आए दिन पशुओं पर हमला कर रहे हैं। सोमवार की रात बाघ ने भरापचपेड़ा क्षेत्र में खेत में एक बछड़े को मारा डाला। सुबह जानकारी मिलने पर पहुंची वनविभाग की टीम ने उसे खेत से हटाकर दफन करा दिया।
विज्ञापन

ड्यूनीडाम क्षेत्र में बाघ ही चहलकदमी बढ़ती जा रही है। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे बाघ मग्गर सिंह फार्म के निकट बलराज सिंह के फार्म हाउस पर पहुंच गया। बाघ ने फार्मर के पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। फार्मर द्वारा शोरशराबा करने पर बाघ ने कुत्ते को घायल अवस्था में छोड़ चला गया। सूचना मिलने पर पहुंचे वनदरोगा देवऋषि एवं नवनीत यादव केतन कुमार की टीम की मदद से घायल कुत्ते को पशुचिकित्सालय ले जाकर इलाज कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बाघ के फार्म हाउस तक पहुंचने से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूरिया। थाना क्षेत्र के गांव बरी के खेतों में सुबह बाघ ने दयाराम के खेत में एक सांड़ को मारा डाला और उसे पास के ही ओमप्रकाश के गन्ने के खेत में खींच ले गया। इस बीच गांव के कुछ लोग खेत पर पहुंचे तो बाघ को देखकर घबरा गए। ग्रामीणों की सूचना पर सामाजिक वानिकी एवं टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे। बाघ पुन: खेत में न पहुंचे इसके चलते वनविभाग की टीम ने साड़ को गन्ने के खेत से हटाकर महोफ रेंज के जंगल में दफन करा दिया। सामाजिक वानिकी के रेंजर सतेेंद्र चौधरी ने बताया कि मंगलवार को तीन स्थानों पर बाघ के हमले में पशुओं की मौत की सूचना मिली थी। सभी स्थानों पर टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed