फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   छात्र-छात्राओं ने किया पौधारोपण

छात्र-छात्राओं ने किया पौधारोपण

Thu, 08 Feb 2018 01:17 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने किया पौधारोपण
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

एमएम डिग्री कॉलेज के चल रहे रासेयो (राष्ट्रीय सेवा योजना) शिविर में छात्र और छात्राओं ने पौधरोपण के साथ ही साफ सफाई कर लोगों से पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त कराने की अपील की।
स्थानीय महामना मालवीय डिग्री कॉलेज के चल रहे सात दिवसीय रासेयो शिविर के दूसरे दिन रासेेयो की द्वितीय इकाई का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसमें छात्रा कृषि पंवार, दिव्या नैन, सुगंध, गुलिस्ता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद स्वयं सेवकों ने एनएसएस गीत प्रस्तुत किया। दूसरे दिन पर्यावरण जागरूकता के लिये समर्पित रहा। सर्वप्रथम रासेयो छात्राओ ने विभिन्न पौधो का शिविर परिसर में रोपण किया और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक विपिन शर्मा, प्रधानाचार्य अनीता शर्मा आदि रही।
विज्ञापन

इसके बाद बाद संगोष्ठी में स्वयं सेवकों ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखना जरूरी है, इसके लिए सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भवानी रामचंद्रन ने वैदिक संदर्भ का उल्लेख करते हुए स्वयं सेवकों को पर्यावरण की महत्ता के बारे में जागरूक किया। शिविर के द्वितीय सत्र में स्वयं सेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा अपनी प्रतिभा प्रस्तुत की। इसमें छात्रा नेहा, मेघा, दिव्या ने भाग लिया। इस दौरान डॉ. प्रभा अग्रवाल रही। इसके अलावा क्षेत्र के बड़ागांव स्थित मां मंशा देवी मंदिर में चल रहे रासेयो के प्रथम इकाई के शिविर में छात्र, छात्राओं ने मंदिर परिसर की साफ सफाई, पौधारोपण के साथ ही युवाओं को नशे की लत से दूर रहने के प्रति जागरूक किया। इसमें कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed