{"_id":"5a79b5744f1c1b4f588b714e","slug":"81517925748-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आदेश पर प्रधानपति के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आदेश पर प्रधानपति के खिलाफ रिपोर्ट
Updated Tue, 06 Feb 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानपति पर रिपोर्ट दर्ज
- डीएम को आदेश पर की गई कार्रवाई
लाभार्थियों के 80 हजार रुपये हड़पने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। स्वच्छ शौचालय योजना के आठ लाभार्थियों के खाते से धोखाधड़ी कर 80 हजार रुपये निकालने के आरोप में अभयपुर चैना नकटी के प्रधानपति के खिलाफ मंगलवार को कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने डीएम के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत ओपी माथुर ने बताया कि गांव अभयपुर चैना नकटी के प्रधानपति ने 17 जनवरी को अपने गांव के स्वच्छ शौचालय योजना के अशिक्षित आठ लाभार्थियों पार्वती देवी, लक्ष्मी देवी, रीना देवी, अनुराधा, रेशमा देवी, रामकली, रामकली और ननकूलाल से विड्रॉल फार्म पर जालसाजी से हस्ताक्षर करवाकर उनके बैंक खातों से 80 हजार रुपये निकाल लिए। लाभार्थियों ने मंगलवार को तहसील दिवस में डीएम शीतल वर्मा से सामूहिक रूप से इसकी शिकायत की। डीएम ने मौके पर मौजूद बीडीओ देवेंद्र कुमार को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा डीपीआरओ प्रमोद यादव को अभयपुर चैना नकटी की प्रधान नाजिश बेगम के वित्तीय अधिकार सीज करने का भी आदेश दिया गया है। कोतवाल मनोज त्यागी ने बताया कि धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में प्रधानपति उवैश खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।