{"_id":"5a6a33704f1c1ba0268b6734","slug":"81516909424-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर मतदान की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर मतदान की शपथ ली
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
मतदाता दिवस पर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल मतदान की शपथ ली।
बृहस्पतिवार को मतदाता दिवस पर जैन इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, एमएम इंटर कॉलेज, कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज समेत नगर क्षेत्र के सभी विद्यालयों के छात्र, छात्राएं एवं शिक्षक जैन इंटर कॉलेज में एकत्र हुए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी आशीष कुमार ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल के छात्र, छात्राएं, शिक्षक हाथ में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बैनर, पोस्टर लेकर चले। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर स्थित एमएम इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंची। वहां एसडीएम आशीष कुमार ने छात्र, छात्राओं और शिक्षकों को मतदान की शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान नायब तहसीलदार नीलम, जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ .प्रशांत जैन, गांधी विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश चौहान, एमएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सोहनबीर सिंह तोमर, अवनीश वर्मा, लोकेश वर्मा, दीपक शर्मा, राजकुमार सिंह, भरत सिंह, विरेंद्र जैन, सुदेश कुमार, सुभाष राम, जितेंद्र धामा, विनीता चौहान, कविता, पूनम, चारू, राखी, रीना शर्मा आदि रहे।