{"_id":"5a09e08d4f1c1b3c3d8b72a9","slug":"81510596749-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पाल सिंह का निधन, शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पाल सिंह का निधन, शोक
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
freedom
- फोटो : amar ujala
माधोटांडा (पीलीभीत)। रामनगरा निवासी स्वतंत्रता सेनानी पाल सिंह का लंबी बीमारी के चलते रविवार रात निधन हो गया। जिला प्रशासन के आदेश पर कलीनगर एसडीएम सूरज यादव और सीओ अनुराग दर्शन ने पुलिसकर्मी के साथ पहुंचकर राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी और स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र को पांच हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की।
थाना क्षेत्र के रमनगरा निवासी पाल सिंह 90 पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार रात उनकी तबीयत अचानक खराब हुई और कुछ ही देर में उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर जिला प्रशासन के निर्देश पर कलीनगर एसडीएम सूरज यादव व सीओ अनुराग दर्शन उनके आवास पहुंचे। पुलिस लाइन से आई टीम ने राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी। इस दौरान तहसीलदार विजय त्रिवेदी ने स्वतंत्रता सेनानी के परिवार को पांच हजार रुपये की राहत धनराशि प्रदान की। सीओ और एसडीएम ने उनके शव पर पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर एसएचओ इंदर सिंह समेत भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहें।