{"_id":"596e680b4f1c1b6b168b47c7","slug":"81500407819-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दिवस मे आयी सोलह शिकायतो मे से दो का किया मौके पर निस्तारण।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दिवस मे आयी सोलह शिकायतो मे से दो का किया मौके पर निस्तारण।
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा(बागपत)। तहसील में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें 16 फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे। जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने सभी शिकायतों का निस्तारण 7 दिनों के अंदर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत और पुलिस अधीक्षक डी प्रदीप कुमार नगर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने के लिये तहसील दिवस में पहुंचे जहां। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम सभा की भूमि एवं तालाबों तथा चकरोड पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अवैध कब्जे चिह्नित कर उनके खर्चे पर अतिक्रमण हटाया जाए।
उन्होंने कहा कि जांच के बाद विकलांगता के प्रमाण पत्र जारी किए जाएं। किसानों की विद्युत संबंधी शिकायतें, राशनकार्ड आदि की भी शिकायतें मिलती रहती है, उनका निस्तारण प्राथमिकता पर होना चाहिए। तहसील दिवस में विद्युत विभाग, पुलिस, नलकूप, खंड विकास एवं राजस्व विभाग आदि से कुल 16 शिकायतें आईं। इनमें दो समस्याओं का ही मौके पर निस्तारण किया गया। उन्होंने विधवा, विकलांग एवं वृृद्धावस्था पेंशन के पात्रों से आवेदन प्राप्त करने के भी निर्देश दिए। डीएम ने निर्देश दिए कि तहसील दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जिन विभागों के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर जो ब्लॉक स्तर अन्त्योदय मेले लगाए जा रहे हैं उन मेलों में संबंधित विभागीय अधिकारी अपने स्टाल लगाएं और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। जो इस मेले के प्रति लापरवाही करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डी प्रदीप कुमार, मुख्य विकास अधिकारी चांदनी सिंह, उप जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय आदि सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।