{"_id":"5950ffff4f1c1b8d5a8b4be2","slug":"81498480639-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मात्र दो किमी मरम्मत कराकर छोड़ दिया जर्जर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मात्र दो किमी मरम्मत कराकर छोड़ दिया जर्जर मार्ग
Updated Mon, 26 Jun 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
घुंघचाई (पीलीभीत)। जिला पंचायत से डूडा मार्ग का निर्माण शुरू कराया गया था लेकिन कार्य अधूरा छोड़ने से ग्रामीणों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई।
मुख्यमंत्री योगी के गड्ढा मुक्त के फरमान के बाद क्षेत्र की गई सड़कों की मरम्मत कराई गई। इसमें पूूरनपुर रोड से जुड़े डूडा मार्ग पर भी जिला पंचायत से काम शुरू कराया गया था। सड़क की मरम्मत शुरू होने पर क्षेत्रवासी काफी खुश हुए लेकिन यह खुशी चंद रोज में ही काफूूर हो गई। मात्र दो किमी काम की मरम्मत करने के बाद काम बंद कर दिया गया जबकि हरदोई ब्रांच नहर के पुल के निकट का एक किमी मार्ग जो सबसे ज्यादा जर्जर हो उसे छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि जहां ज्यादा खराब मार्ग था उसको नहीं बनाया गया। जबकि कम खराब मार्ग पर मरम्मत दर्शाकर बजट को ठिकाने लगा दिया गया। इससे ग्रामीणों की समस्या जस की तस बनी हुई है। इस बारे में जब ठेकेदार अबरार अहमद से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि दो किमी का टेंडर हुआ था जिसका काम करा दिया गया है। मार्ग की मरम्मत न होने पर ग्रामीणों ने अधिकारियों को पत्र भेजा है।