{"_id":"579a3bb84f1c1bf62e21eb30","slug":"80-m-long-breakwater-and-spur-sharda-fallen","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 मीटर लंबा बांध और स्पर शारदा में समाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 मीटर लंबा बांध और स्पर शारदा में समाया
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
flood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा नदी के रमनगरा बुझिया में लगातार हो रहे भू-कटान से क्षेत्र के लोगों की नींद उड़ गई है। इस क्षेत्र में नदी 24 घंटे में लगभग 15 एकड़ जमीन निगल चुकी है। यहां 80 मीटर लंबे एबी बैग का बांध और एक स्पर भी नदी में समा चुका है। इधर, देवहा नदी में जलस्तर कम होने के बाद आज दूसरे दिन स्थिति सामान्य रही।
शारदा नदी ने बृहस्पतिवार को रमनगरा बुझिया क्षेत्र में सिंचाई विभाग ने कटान रोकने के लिए एसी बैग का 80 मीटर लंबा बांध बनाया था। यह बांध और यहां बना एक स्पर नदी की भेंट चढ़ गया है। नदी ने यहां आजम अंसारी के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कटान की आशंका के चलते अशोक राय, परेश राय और भवानी राय ने अपने इंदिरा आवासों को तोड़कर ईंटें, खिड़कियां और किवाड़ें निकाल ली हैं। यह लोग परिवार के साथ अपना सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। यहां नदी के कटान की गति इतनी तेज है कि दीपक विश्वास, दीपांकर विश्वास, शारदा सरकार, सनातन, निताई, आरख, विभास, चित्तो सरकार, विकास, केवल सिंह और रतन समेत एक दर्जन से अधिक लोगों की कृषि भूमि नदी में समा गई है। नदी अब कटान करती हुई बिजौरा जंगल की ओर बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर सिंचाई विभाग ने इस वर्ष तो कोई कार्य ही नहीं कराया। एक महीने पहले कटान की आशंका जताई गई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्य नहीं कराया गया। हालांकि पूर्व में यहां अपस्ट्रीम में बने स्पर पीछे हटाकर बनाए गए थे, जिसके चलतेे इन स्परों पर पानी के प्रेशर से नदी बायीं तरफ जाती है तो उन लोगों की मुसीबत टल सकती है, नहीं तो रमनगरा बुझिया और पलिया कॉलोनी की लगभग डेढ़ हजार एकड़ कृषि भूमि नदी में समा जाएगी। इधर, नदी ने शारदा डैम के सामने नलडेंगा क्षेत्र में स्पर संख्या एक और दो के पास कटान तेज कर दिया है। नगरियाखुर्द में स्पर संख्या 9 ए और 9 बी के भीतरी भाग को भी नदी क्षति पहुंचा रही है। वहीं देवहा का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बुधवार को मामूली जलभराव हो गया था। दूसरे दिन स्थिति सामान्य रही।
अधीक्षण अभियंता ने किया दौरान
अधीक्षण अभियंता पंचम मंडल बरेली जीवनराम ने बृहस्पतिवार को शारदा सागर के अधिशासी अभियंता हरीशंचद्र यादव और एसडीओ धर्म घोष के साथ बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। यहां उन्होंने नलडेंगा के सामने स्पर एक और दो के पास हो रहे कटान को भी देखा। यहां ग्रामीणों ने बताया कि कटान की आशंका के बारे में पहले ही अफसरों को बता दिया गया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस पर अधीक्षण अभियंता ने ग्रामीणों को इस क्षेत्र में दो-तीन दिन के भीतर बचाव कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया।