{"_id":"58c4302a4f1c1be718dc4824","slug":"8-000-voters-chose-not-to-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े 8 हजार वोटर ने चुना नोटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े 8 हजार वोटर ने चुना नोटा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 11 Mar 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही मोदी लहर ने जिले की चारों विधानसभाओं में परचम लहराया लेकिन कई ऐसे वोटर भी थे जिन्हें भाजपा प्रत्याशी भी लुभा नहीं सके, नतीजतन उन्होंने नन फार अदर्स (नोटा) का बटन दबाकर सभी प्रत्याशियों को दरकिनार कर दिया। जिले में नोटा का बटन कुल 8 हजार 662 का वोटर्स ने दबाया, जिसमें सबसे ज्यादा बरखेड़ा विधानसभा में 2307 और सबसे कम पीलीभीत में 1812 वोटर रहे। आश्चर्यजनक यह है कि पीलीभीत, पूरनपुर और बीसलपुर विधानसभाओं में भाजपा, सपा और बसपा के बाद सबसे ज्यादा लोगों ने नोटा का बटन दबाया। जिले की चार विधानसभाओं में पीलीभीत से 12, बरखेड़ा से 13, पूरनपुर से 8 और बीसलपुर से 9 प्रत्याशियों को मिलाकर कुल 42 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। मुद्दे, वायदों और अपनी व्यक्तिगत छवि पर चुनाव लड़ा गया था। 15 फरवरी को नौ लाख 31 हजार 130 वोट पड़े थे। ईवीएम में कैद हुए मतों का खुलासा शनिवार को मतगणना के बाद हो गया। इसमें भाजपा प्रत्याशियों पर जनता ने जमकर वोटों की बारिश की, दूसरे और तीसरे स्थान पर सपा व बसपा रही, लेकिन इससे इतर जिले के 8 हजार 662 मतदाता ऐसे भी थे जिन्हें कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं आया। उन्होंने नोटा का बटन दबाकर प्रत्याशियों या कहे दलों से नाखुशी का इजहार कर दिया। आंकड़े बता रहे है कि पीलीभीत, पूरनपुर और बीसलपुर विधानसभा में भाजपा, सपा और बसपा के बाद सबसे ज्यादा वोटर्स ने नोटा का बटन दबाया। इतनी पड़ी संख्या में नोटा का बटन दबाना यह संदेश दे रहा है कि सिर्फ वायदों के लॉलीपाप से वोटरों को लुभाया नहीं जा सकता, वायदे पूरे भी करने पड़ेंगे नहीं तो अगली बार यह संख्या बढ़ भी सकती है।
विधानसभा कुल वोट नोट
पीलीभीत 250721 1812
बरखेड़ा 211459 2307
पूरनपुर 246492 2244
बीसलपुर 222458 2299
कुल वोट 931130 8662
विज्ञापन
विधानसभा कुल वोट नोट
पीलीभीत 250721 1812
बरखेड़ा 211459 2307
पूरनपुर 246492 2244
बीसलपुर 222458 2299
कुल वोट 931130 8662