फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   8,000 Voters chose not to vote

साढ़े 8 हजार वोटर ने चुना नोटा 

Sat, 11 Mar 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 11 Mar 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
 भले ही मोदी लहर ने जिले की चारों विधानसभाओं में परचम लहराया लेकिन कई ऐसे वोटर भी थे जिन्हें भाजपा प्रत्याशी भी लुभा नहीं सके, नतीजतन उन्होंने नन फार अदर्स (नोटा) का बटन दबाकर सभी प्रत्याशियों को दरकिनार कर दिया। जिले में नोटा का बटन कुल 8 हजार 662 का वोटर्स ने दबाया, जिसमें सबसे ज्यादा बरखेड़ा विधानसभा में 2307 और सबसे कम पीलीभीत में 1812 वोटर रहे।  आश्चर्यजनक यह है कि पीलीभीत, पूरनपुर और बीसलपुर विधानसभाओं में भाजपा, सपा और बसपा के बाद सबसे ज्यादा लोगों ने नोटा का बटन दबाया। जिले की चार विधानसभाओं में पीलीभीत से 12, बरखेड़ा से 13, पूरनपुर से 8 और बीसलपुर से 9 प्रत्याशियों को मिलाकर कुल 42 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। मुद्दे, वायदों और अपनी व्यक्तिगत छवि पर चुनाव लड़ा गया था। 15 फरवरी को नौ लाख 31 हजार 130 वोट पड़े थे। ईवीएम में कैद हुए मतों का खुलासा शनिवार को मतगणना के बाद हो गया। इसमें भाजपा प्रत्याशियों पर जनता ने जमकर वोटों की बारिश की, दूसरे और तीसरे स्थान पर सपा व बसपा रही, लेकिन इससे इतर जिले के 8 हजार 662 मतदाता ऐसे भी थे जिन्हें कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं आया। उन्होंने नोटा का बटन दबाकर प्रत्याशियों या कहे दलों से नाखुशी का इजहार कर दिया। आंकड़े बता रहे है कि पीलीभीत, पूरनपुर और बीसलपुर विधानसभा में भाजपा, सपा और बसपा के बाद सबसे ज्यादा वोटर्स ने नोटा का बटन दबाया। इतनी पड़ी संख्या में नोटा का बटन दबाना यह संदेश दे रहा है कि सिर्फ वायदों के लॉलीपाप से वोटरों को लुभाया नहीं जा सकता, वायदे पूरे भी करने पड़ेंगे नहीं तो अगली बार यह संख्या बढ़ भी सकती है। 
विज्ञापन

विधानसभा        कुल वोट         नोट
पीलीभीत        250721         1812
बरखेड़ा          211459         2307
पूरनपुर           246492         2244
बीसलपुर        222458         2299
कुल वोट       931130        8662
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed