फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   7.50 lakhs cheated on the pretext of a job abroad

Pilibhit News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर 7.50 लाख की ठगी

Fri, 17 Apr 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 17 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
7.50 lakhs cheated on the pretext of a job abroad
पीलीभीत। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों को रूस के मॉल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 7.50 लाख रुपये ठग लिए गए। बाद में टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेजकर नौकरी न लगवाने और रकम वापस मांगने पर अभद्रता की गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम कुर्री निवासी शहजाद पुत्र इश्तियाक अहमद ने एसपी के निर्देश पर थाना सुनगढ़ी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी पहचान साहिल अंसारी, नकी और साहिल मंसूरी निवासी प्रीत विहार, कोतवाली रुद्रपुर, जिला उधमसिंह नगर उत्तराखंड से थी। आरोपी खुद को विदेश भेजने का काम करने वाला बताते थे।
विज्ञापन

अप्रैल 2025 में आरोपी उनके घर आए और उनके भाइयों मिनहाज व अशफाक को रूस के एक मॉल में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने 80 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन का लालच देकर प्रति व्यक्ति करीब चार लाख रुपये खर्च बताकर रकम मांगी। आरोप है कि अलग-अलग तारीखों में बैंक खातों और नकद के माध्यम से कुल साढ़े सात लाख रुपये आरोपियों को दे दिए गए। इसके बाद आरोपियों ने दोनों युवकों को टूरिस्ट वीजा पर रूस भेज दिया और नौकरी लगवाने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पूरा होने पर दोनों युवक वापस भारत लौट आए, लेकिन उन्हें कोई नौकरी नहीं मिली। जब पीड़ितों ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करते रहे और बाद में मोबाइल फोन बंद कर लिया। पीड़ित का कहना है कि 24 फरवरी 2026 को जब वे आरोपियों के घर पहुंचे तो उनके साथ गाली-गलौज कर भगा दिया गया। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed