{"_id":"59a408204f1c1b26758b45cb","slug":"71503922208-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेडल अधिकारी की फटकार के बाद आई ओवरब्रिज काम में तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ेडल अधिकारी की फटकार के बाद आई ओवरब्रिज काम में तेजी
Updated Mon, 28 Aug 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। नौगवां रेलवे क्रासिंग पर चल रहे ओवरब्रिज निर्माण की गति धीमी होने नोडल अधिकारी पिंकी जोवेल ने नाराजगी व्यक्त की थी। उनकी फटकार के बाद काम में तेजी आई है। ठेकेदार ने लेबर बढ़ाने के साथ ही रात में भी काम शुरू कराया है ताकि दिसंबर से पहले ओवरब्रिज निर्माण पूरा हो सके।
शहर के सबसे व्यस्ततम नौगवां रेलवे क्रासिंग पर दिसंबर 2015 को ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराया गया था लेकिन रेलवे लाइन के एक ओर खड़े पेड़ कटने में लंबा समय लगने के कारण ओवरब्रिज निर्माण धीमी गति से हो रहा था। पेड़ कटने के बाद अब ओवरब्रिज निर्माण शुरू कराया गया। पिछले दिनों जिले की नोडल अधिकारी पिंकी जोवेल ने अपने प्रथम आगमन पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया था। मौके पर नाम मात्र के मजदूर मिलने और काम की गति काफी धीमी होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए मजदूर बढ़ाने और काम तेजी लाकर दिसंबर से पहले निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए थे। नोडल अधिकारी की फटकार के बाद सेतु निगम ने तेजी दिखाई है। अधिकारियों के निर्देश पर ठेकेदार ने बंगाल से 50 मजदूरों को बुलाया है साथ ही लाइट की व्यवस्था कर रात को भी काम कराया जा रहा है। वर्तमान में रेलवे लाइन के उत्तर की ओर चल रहे निर्माण में कुल 10 स्लैब में चार पर लिंटर पड़ चुका जबकि दो पर मंगल-बुध को लिंटर पड़ जाएगा। इसके बाद मात्र चार लिंटर पड़ने शेष रह जाएंगे। लिंटर के साथ ही ओवरब्रिज के दोनों ओर सर्विस रोड और नाली का निर्माण भी जल्द शुरू कराने की तैयारी है। काम में आई तेजी के चलते दिसंबर तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद जगी है।
000000
ओवरब्रिज का निर्माण हरहाल में दिसंबर तक पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। दिन रात काम कराया जा रहा है। ओवरब्रिज के साथ सर्विस रोड के दोनों ओर नाली भी बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
- वीके सेन, अधिशासी अभियंता सेतु निगम