फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सड़क निर्माण में पीला ईंट लगाने पर भड़के शहरवासी

सड़क निर्माण में पीला ईंट लगाने पर भड़के शहरवासी

Wed, 21 Jun 2017 05:43 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण में पीला ईंट लगाने पर भड़के शहरवासी
पीलीभीत। सड़क निर्माण में पीला ईंट के प्रयोग की जानकारी पर शहरवासी भड़के उठे। शिकायत पर पहुंचे चेयरमैन ने ठेकेदार को पीला ईंटें हटाने और गुणवत्तापरक कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर में नया सवेरा योजना के तहत लेखराज चौराहा से बाल्मीकि बस्ती तक इंटर लॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू कराया गया है। इस सड़क का निर्माण 53.23 लाख रुपये की लागत से किया जाता है। इसको लेकर शासन द्वारा 20 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। इधर ठेकेदार द्वारा उक्त सड़क पर मंगलवार से कार्य शुरू करा दिया गया। सड़क निर्माण को लेकर ईंटों समेत अन्य निर्माण सामग्री भी मंगा ली गई। आरोप है कि निर्माण कार्य को लेकर पीला ईंटें मंगाई गई। जानकारी पर बुधवार सुबह कुछ मोहल्लेवासी मौके पर जा पहुंचे और पीला ईंट और नदी की रेत न लगाने की चेतावनी दी। इसकी शिकायत चेयरमैन प्रभात जायसवाल से भी की गई। सूचना मिलते ही चेयरमैन भी मौके पर जा पहुंचे और उन्होंने मौके पर ही ठेकेदार को तलब किया। ठेकेदार के पहुंचने पर चेयरमैन ने मौके से घटिया ईंटें हटाने के साथ गुणवत्ता परक कार्य करने के निर्देश दिए। चेयरमैन ने बताया कि सुबह कुछ लोगों ने सड़क निर्माण में पीला ईंट लगाने की शिकायत की थी। ठेकेदार को बेहतर क्वालिटी की निर्माण सामग्री का प्रयोग करने और गुणवत्तापरक कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सड़क निर्माण में गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed