फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   71.43 percent vote casted

उपचुनाव में दिखा उत्साह, 71.43 प्रतिशत हुआ मतदान

Sun, 21 Feb 2016 11:54 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 21 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
71.43 percent vote casted
पंचायत चुनाव के बाद रिक्त पदों के लिए रविवार को जिले के सभी सातों ब्लाकों में बनाए गए 60 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान हुआ। इसमें मरौरी ब्लाक के 12 गांव में 18 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 14 बूथ बनाए गए थे। जोनल मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर ने सभी बूथों का भ्रमण कर मतदान क्रिया का निरीक्षण किया। इस ब्लाक क्षेत्र में 80 प्रतिशत मतदान हुआ। मरौरी के अलावा भी अमरिया, ललौरीखेड़ा, बरखेड़ा, बिलसंडा सहित सभी ब्लाकों में मतदाताओं में उपचुनाव को लेकर उत्साह देखा गया। खराब मौसम के बाद भी मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस उपचुनाव में जिले में कुल 71.43 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन

बीसलपुर। ब्लाक क्षेत्र की छह ग्राम पंचायत में सदस्य के 15 पदों के लिए मतदान हुआ। इसमें लगभग 70 फीसदी वोट पड़े। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट ने भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। पांच बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियां ब्लाक परिसर में बने स्ट्रांग रूम रखी गईं।
विज्ञापन

बरखेड़ा। ब्लाक क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों में सदस्य के आठ पदों के लिए मतदान हुआ। इसके लिए तीन बूथ बनाए गए थे। शाम हुए शांतिपूर्ण चुनाव में यहां 66.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलसंडा। ब्लाक क्षेत्र के 10 गांव में ग्राम पंचायत सदस्य  16 पदों पर उपचुनाव के लिए 12 बूथ बनाए गए थे। रविवार को संपन्न हुए चुनाव में 72.39 प्रतिशत मतदान हुआ। एसडीएम बीपी सिंह ने क्षेत्र का दौरा कर चुनाव का निरीक्षण किया।
अमरिया। विकास खंड क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य के 15 पदों के लिए सात गांव में वोट डाले गए। इसके लिए सातों गांव में कुल आठ बूथ बनाए गए थे। शाम पांच बजे तक हुए चुनाव में 65.50 प्रतिशत मतदान हुआ।
000000000
उपचुनाव में मतदान की स्थिति
ब्लाक        मतदान प्रतिशत
पूरनपुर        81.46
मरौरी            73.48
बरखेड़ा        66.22
अमरिया        65.50
ललौरीखेड़ा        71.00
बीसलपुर        70.00
बिलसंडा        72.39
कुल            71.43
जटपुरा में प्रधान चुनने को उमड़े मतदाता
पूरनपुर। गांव जटपुरा में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में लोगों में खासा उत्साह देखा गया। वहीं चार ग्राम पंचायतों मेें सदस्य के चार पदों के लिए शांतिपूर्ण मतदान हुआ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी की मौत होने पर जटपुरा में प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इसमें रविवार को उपचुनाव के लिए हुए मतदान में   वोटरों में खासा उत्साह देखने को मिला। वोटर सात बजे से पहले ही मतदान केंद्र पर लाइनें में लग गए। दोपहर एक बजे तक 60 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर बाद मतदान की गति काफी धीमी रही। शिवसागर सिंह की 90 वर्षीय पत्नी सुदामा देवी, 85 वर्षीय कृष्ण कुमार शुक्ला, 80 वर्षीय बंधालाल, विकलांग सनी सिंह भी मतदान करने पहुंचे। गांव में कुल मिलाकर 83.59 प्रतिशत मतदान हुआ। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ राजेश्वर सिंह, कोतवाल शक्ति सिंह ने गांव पहुंचकर मतदान का जायजा लिया। जटपुरा के अलावा ग्राम पंचायत खमरिया पट्टी, चतीपुर, कबीरपुर कसगंजा व दुधियाखुर्द में सदस्य पद का चुनाव में 79.59 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रधान और सदस्य के मिलाकर ब्लाक में कुल 81.46 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

हरियाणा मे फंसे वोटरों से करते रहे संपर्क
पूरनपुर। गांव निवासी नगर और आसपास रहने लगे वोटर भी मतदान करने के लिए रविवार को गांव में पहुंचे, लेकिन गांव के करीब सत्तर वोटर जो हरियाणा में मजदूरी करने गए। वे वहां चल रहे आरक्षण आंदोलन को लेकर मतदान करने को गांव नहीं आ सके। कई प्रत्याशी पति मतदान के दिन भी हरियाणा में फंसे वोटरों से मोबाइल  पर संपर्क करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed